Breaking News Live: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, देशवासियों को दी दशहरे की … – News18 Hindi

आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के अवसर पर देशभर में अहिंसा, सत्य और राष्ट्रभक्ति के संदेश गूंज रहे हैं. वहीं इसी दिन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी यानी दशहरा को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है.
दिल्ली के राजघाट और विजय घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. वहीं पीएम मोदी आज शाम दिल्ली के यमुनापार इलाके में आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड पर आयोजित रामलीला में भाग लेंगे, जहां वे रावण के विशाल पुतले का दहन करेंगे.

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय घाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए एक्स पर लिखा, ‘श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया. वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे. ‘जय जवान जय किसान’ के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई. वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उन्होंने गांधी जयंती पर बापू को नमन करते हुए लिखा, ‘गांधी जयंती प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी. उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं. वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे. हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे.’

पीएम मोदी ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है. मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले. देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News