BSA मोटरसाइकिल्स यूरोपीय बाजारों में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्लान बना रहा है। खासकर UK में कंपनी ने अपनी मौजूदगी मजबूत करने के इरादे से BSA मोटरसाइकिल्स ने EICMA 2026 में तीन नई बाइक्स पेश की हैं। इनमें नई जोड़ी गई बैंटम स्क्रैम्बलर 350, बैंटम बॉबर 350 और थंडरबोल्ट 350 का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन शामिल है। इन्हें मुख्य रूप से शुरुआती राइडर्स, लाइफस्टाइल राइडर्स और शहर में डेली सफर करने वालों को ध्यान में रखकर लाई गई हैं।
ये 2027 तक यूरोपीय बाजारों के बिक्री के लिए आ सकती है। हालांकि, इनकी लॉन्च की कोई पक्की तारीख अभी नहीं बताई गई है। अभी यह भी साफ नहीं है कि इन्हें भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। BSA ने यूरोप में अपनी मौजूदा बाइक्स के लिए नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं।
रेट्रो स्टाइल वाली यह मोटरसाइकिल शहर में डेली आने-जाने के लिए तो शानदार है। साथ ही, इससे हल्की ऑफ-रोडिंग भी कर सकते हैं। BSA बैंटम स्क्रैम्बलर 350 में गोल हेडलैम्प, ऊंचा फ्रंट फेंडर, फोर्क गेटर्स और गोल इंस्ट्रूमेंट पॉड दिया गया है। इसके दूसरे फीचर्स में क्लासिक फ्यूल टैंक डिजाइन, रेसिंग स्टाइल वाली साइड नंबर प्लेट और थोड़ा ऊपर की ओर मुड़ा हुआ एग्जॉस्ट शामिल हैं। बाइक में क्विल्टेड स्टिचिंग वाली सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो इसके रेट्रो लुक को और बेहतर बनाती है। BSA बैंटम स्क्रैम्बलर 350 कलर ऑप्शन में ब्लैक, ग्रीन और ग्रे शामिल हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 812 mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए एकदम सही है।
BSA बैंटम स्क्रैम्बलर 350 में 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर वायर-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इनमें ऐसे नॉबी टायर लगे हैं जो अलग-अलग तरह की सड़कों और राइडिंग कंडीशन के हिसाब से बेहतरीन हैं। बाइक के आगे की तरफ 320 mm डिस्क और पीछे की तरफ 240 mm के डिस्क ब्रेक दिए हैं। बाइक का कर्ब वेट 184Kg है। BSA बैंटम स्क्रैम्बलर 350 में 334cc का इंजन लगा है, जो 29 hp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर मिले और लो से लेकर मिड-रेंज तक दमदार टॉर्क मिल सके। यह इंजन काफी हल्का है, जिससे बाइक का पावर-टू-वेट रेशियो बेहतर हो जाता है।
इस मोटरसाइकिल में गोल हेडलैम्प, सड़क के हिसाब से बने टायर, टियर ड्रॉप के आकार का फ्यूल टैंक और क्विल्टेड स्टिचिंग वाली केवल राइडर के लिए सीट दी गई है। अन्य खूबियों में चौड़ा हैंडलबार, बार-एंड मिरर और पीछे की तरफ चौड़ा फेंडर शामिल हैं। बैंटम बॉबर 350 में एक स्टैंडर्ड वैरिएंट और प्रीमियम फीचर्स वाला SP वैरिएंट मिलता है। स्टैंडर्ड वैरिएंट में आगे की तरफ 41mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक यूनिट दी गई है।
इस बाइक के फ्रंट में 18-इंच और पीछे 17-इंच के एलॉय व्हील्स दिए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm और पीछे 240 mm की डिस्क दी हैं। इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। 742 mm की कम सीट ऊंचाई के कारण, राइडर को बेहतरीन कंट्रोल और हैंडलिंग मिलेगी। बाइक का कर्ब वेट 189 kg है। फिलहाल, इसे एक ही डार्क रेड/ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें गोल्ड-फिनिश वाले USD फोर्क्स, 16-इंच के वायर-स्पोक व्हील्स और आगे की तरफ चौड़ा टायर दिया है। इसके टेक पैकेज में एक TFT डिस्प्ले शामिल है।
पिछले साल EICMA 2025 में BSA ने अपने 350 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक बिल्कुल नई एडवेंचर-स्टाइल मोटरसाइकिल का कॉन्सेप्ट पेश किया था। थंडरबोल्ट 350 नाम की यह मोटरसाइकिल काफी हद तक येज्दी एडवेंचर जैसी दिखती थी और इसमें हवा से बचाव के लिए फेयरिंग के साथ एडवेंचर डिजाइन दिया गया था। अब EICMA 2026 में इस थंडरबोल्ट 350 का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन पेश किया गया है। इसमें येज्दी एडवेंचर जैसा ही हेडलैम्प सेटअप है। साथ ही हवा से बचाव के लिए फेयरिंग भी दी गई है।
इसमें लंबे ट्रैवल वाले गोल्ड-फिनिश USD फ्रंट फोर्क्स, ट्यूबलेस टायर्स के साथ क्रॉस-स्पोक व्हील्स, फ्रंट बीक, ऑन/ऑफ रोड CEAT टायर, स्मोक्ड फिनिश वाला लंबा विंडशील्ड, नकल गार्ड्स, फ्लैट स्प्लिट सीट सेटअप, 16.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्यूचरिस्टिक रियर LED टेल लाइट डिज़ाइन, गोल ORVMs और बहुत कुछ दिया गया है। इसमें वही 334cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो लगभग 30 PS की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play