Live
Budget 2025 expectations live updates : केंद्रीय बजट पेश होने में अब पांच दिन का समय बाकी है. देश के हर सेक्टर और सेगमेंट की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं.
Budget 2025 expectations live updates : भारत के वित्तीय वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश होने में अब केवल पांच दिन शेष हैं. केंद्र सरकार 1 फरवरी को बजट का अनावरण करेगी. इस बजट में डायरेक्ट टैक्स से जुड़े प्रावधानों की घोषणा की जाती है. सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए फंड का आवंटन करती है. देश के हर क्षेत्र और वर्ग की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं.
बजट का प्रभाव न केवल वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है, बल्कि सर्विस सेक्टर में भी कीमतों को निर्धारित करने में मदद करता है. हर वर्ग को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार के बजट में महंगाई, रोजगार और आर्थिक प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करेंगी. बीते साल के बजट में पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और टिकाऊ विकास पर विशेष जोर दिया गया था. इस बार सरकार रेलवे, एविएशन, स्वास्थ्य सेवा, हॉस्पिटैलिटी, डेटा सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए नए आवंटन या घोषणाएं कर सकती है.
इंडक्टस के सीईओ और संस्थापक अलोक कुमार का कहना है, “बजट 2025 भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. हमें ऐसे रणनीतिक कदमों की जरूरत है जो भारत को एक वैश्विक इनोवेशन हब बना सकें. हमारी प्रमुख अपेक्षाओं में स्टार्टअप्स के लिए सेक्शन 80-IAC के तहत टैक्स हॉलिडे को 5 साल तक बढ़ाना, FDI नियमों को सरल बनाना, और AI, क्लाइमेट टेक व डीप टेक्नोलॉजी जैसे हाई-पोटेंशियल सेक्टर्स के लिए समर्पित फंड तैयार करना शामिल है. स्थिरता और समावेशिता को प्राथमिकता देते हुए ग्रीन स्टार्टअप्स व महिला केंद्रित फंड्स के लिए विशेष प्रोत्साहन की आवश्यकता है. इसके अलावा, टियर-2 और टियर-3 शहरों में क्षेत्रीय स्टार्टअप हब स्थापित करके और R&D के लिए मजबूत ग्रांट प्रदान कर, भारत की अपार उद्यमशीलता क्षमता को उजागर किया जा सकता है. यह बजट भारत को वैश्विक स्टार्टअप नेतृत्व प्रदान करने का अवसर है.”
पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. निवेशकों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि उन्हें शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए या नहीं? निवेश सलाहकार प्रफुल्ल गोठखिंडीकर ने एक सेक्टर और उसके कुछ शेयरों के नाम बताए हैं. पूरी रिपोर्ट
Budget Timing 2025 : बजट को जारी करने का एक निश्चित समय होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस समय में कभी-कभार बदलाव भी होता है. सरकार ने पिछले साल ही इस समय में कुछ कारणों से बदलाव किया था तो क्या इस बार भी बजट के टाइमिंग में कोई बदलाव होगा. पूरी रिपोर्ट
खराब ग्लोबल संकेतों से सोमवार को बाजार का मूड बिगड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिर गया जबकि निफ्टी 22,850 के नीचे बंद हुआ. पूरी रिपोर्ट
तालाब की ये घास है कई रोगों का है काल, कैंसर सहित कई समस्याओं में मिलता है लाभ
UPS है गारंटी वाली पेंशन फिर भी क्यों अच्छा है NPS, कैलकुलेशन देख समझ जाएंगे
500 करोड़ है हीरो की आखिरी फिल्म का बजट, मेकर्स से वसूली 275 करोड़ की फीस
बबूल के हैं ढेरों फायदे, मुहांसों से लेकर मोटापे तक की समस्या को करता है दूर
50 की उम्र में भी रहेंगे जवान! बस डाइट में ऐड करें ये खास चीजें, यहां जानें
तिमाही नतीजों ने दिया जोर का झटका, धड़ाम हो गए ये 8 शेयर
जालोर के किसानों की प्रोसेसिंग यूनिट्स की मांग, जीरा उद्योग को मिले प्रोत्साहन
मृतक को इस उंगली से लगाते हैं तिलक, यश प्राप्ति के लिए करें अंगूठे का इस्तेमाल
GK: भारत की सबसे प्रदूषित नदी, जिसकी सफाई का वादा किया है अरविंद केजरीवाल ने?
लाइव ब्लॉग
15 minutes ago
3 hours ago
2 minutes ago
a day ago