CAT 2026 Admit Card Out: आईआईएम इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा, जानें डाउनलोड करने का सही तरीका – News24 Hindi

Written By Vandana Bharti
कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जारी कर द‍िया गया है. (फोटो – एआई)
देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) में एडमिशन का सपना देख रहे एमबीए (MBA) अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. IIM इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल iimcat.ac.in पर जाकर अपने यूजर आईडी (Login ID) और पासवर्ड के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल CAT 2026 की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देश के 170 शहरों में तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. जान‍िये एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है, परीक्षा का समय क्या रहेगा और इस बार आईआईएम ने नकल रोकने के लिए कौन से कड़े कदम उठाए हैं.
कैट परीक्षा 29 नवंबर को 2-2 घंटे की तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. आपके लिए कौन सा स्लॉट तय हुआ है, इसकी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर दी गई होगी:
स्लॉट 1 (Slot 1): सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
स्लॉट 2 (Slot 2): दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
स्लॉट 3 (Slot 3): शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक
कैट 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बता दें क‍ि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पता और रोल नंबर ध्यान से जांच लें. अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें.
इस बार रहेंगे कड़े सिक्योरिटी रूल्स: फेस मैचिंग और मोबाइल जैमर
आईआईएम इंदौर ने परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल रोकने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया है:
फेस मैचिंग : परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और फोटो की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फेस-मैचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा.
मोबाइल जैमर : परीक्षा सेंटरों पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए चुनिंदा केंद्रों पर मोबाइल जैमर तैनात किए जाएंगे.
आईडी प्रूफ अनिवार्य: परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आधिकारिक फोटो पहचान पत्र (जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है.
6 नवंबर से उपलब्ध है ऑफिशियल मॉक टेस्ट
उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के फॉर्मेट और नेविगेशन को समझने में आसानी हो, इसके लिए कैट की वेबसाइट पर 6 नवंबर से ऑफिशियल मॉक टेस्ट (Mock Test) का लिंक भी लाइव कर दिया गया है. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से पहले एक बार इस मॉक टेस्ट को जरूर हल कर लें.
कैट 2026 की परीक्षा में अब बेहद कम समय बचा है. अपने हॉल टिकट को समय रहते डाउनलोड कर लें और अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन और रिपोर्टिंग टाइम को पहले ही री-चेक कर लें. एडमिट कार्ड की कॉपी को एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखना जरूरी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News