CG Top News Today Live: छत्तीसगढ़ की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, कारोबार और सभी जिलों की दिनभर की बड़ी खबरें एक ही जगह पढ़ें। रायपुर से लेकर बस्तर तक की ताजा हलचल, ब्रेकिंग न्यूज, सरकारी फैसले और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए पढ़ें छत्तीसगढ़ का पूरा लाइव न्यूज कवरेज।
MP-CG में नए गैस कनेक्शन का संकट : 14.2 KG सिलेंडर पर रोक, छोटे सिलेंडर के लिए 1,189 रुपए अतिरिक्त बोझ, 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर पर ढाई गुना तक खर्च की मार
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रसोई गैस के नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। एजेंसियों के अनुसार 14.2 किलो वाले सामान्य घरेलू LPG सिलेंडर के नए कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं और अब 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर का विकल्प दिया जा रहा है।
फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी का भंडाफोड़ : शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, पूर्व MLA के बतौर निजी सचिव कर चुके हैं काम
बेमेतरा जिले में नवागढ़ के शिक्षक एलबी हेमकांत यादव को अभिलेखों के परीक्षण के बाद निलंबित कर दिया गया है। पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के निजी सचिव रह चुके हेमकांत के खिलाफ डीईओ के पत्र पर दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक ने यह कदम उठाया और एक सप्ताह में आरोप पत्र सौंपने के निर्देश दिए।
CG में अनोखी चोरी का खुलासा: 7 हजार रुपये किराए की कार में आकर चुराते थे बकरियां, कार मालिक समेत गिरोह गिरफ्तार
सूरजपुर जिले में बकरा-बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
बड़ी खबर: CG News: जंगल में हाथी से पंगा पड़ा भारी! ट्रैक्टर से हाथी खदेड़ने और वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग की पहली बड़ी कार्रवाई
CG News: छत्तीसगढ़ कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव में ट्रैक्टर लेकर हाथी को भगाने और वीडियो वायरल करने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रेमिका को किसी और के साथ देख खौला प्रेमी का खून : गला घोंटकर की हत्या, राज खुलने के डर से खुद भी की खुदकुशी की कोशिश
जांजगीर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पंतोरा चौकी क्षेत्र के अंगारखार गांव में एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी 45 साल की प्रेमिका की केवल इसलिए हत्या कर दी।
CG Weather Update: ‘अकवान’ के बाद मौसम ने बदला मिजाज, IMD ने जारी किया अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान, जानिए रायपुर से बस्तर तक का हाल
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अंबिकापुर में फिर ठंड बढ़ी है, वहीं रायपुर और जगदलपुर के तापमान में क्या बदलाव आया है, पढ़िए पूरी खबर…
Ragib Asim is a Senior News Editor at NPG News with more than 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He specializes in governance, bureaucracy, public policy, education, and political affairs, with a strong focus on Chhattisgarh and Central India. Over the years, Ragib has led coverage of major administrative developments, government policies, civil services, elections, and public-interest issues, combining on-ground reporting experience with modern digital publishing strategies. He also possesses extensive expertise in audience development, Google Discover optimization, search visibility, and newsroom content strategy. An alumnus of Jamia Millia Islamia and the University of Delhi, Ragib is recognized for his analytical reporting, fact-based journalism, and deep understanding of governance and policy matters. His work focuses on delivering accurate, reader-first journalism that simplifies complex government decisions and their impact on citizens. Readers can share feedback, story tips, or editorial queries at: [[email protected]]