Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगन्नाथपुर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम के नेतृत्व में टीम ने जगन्नाथपुर मुख्य चौक और बाजार चौक स्थित मिठाई दुकानों, किराना दुकानों, होटलों एवं ठेला-खोमचों में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। निरीक्षण के दौरान जगन्नाथपुर बस स्टैंड स्थित दो होटलों, बाजार क्षेत्र के दो चाट-गुपचुप ठेलों तथा मुख्य चौक की फल दुकानों समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान हल्दी, जलेबी, रसगुल्ला, तेल, मसाला और लड्डू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का मौके पर परीक्षण किया गया।
जांच में कुछ खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग की मौजूदगी पाई गई, जबकि कुछ नमूनों में इसकी पुष्टि नहीं हुई। इस पर खाद्य पदाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को खाद्य सामग्री में प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। इस दौरान उपभोक्ताओं से भी अपील की गई कि पैकेटबंद खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट और एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर की जांच अवश्य करें, ताकि मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचा जा सके। मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह सहित जगन्नाथपुर पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play