Chitrakoot News: विद्यार्थी परिषद के विरोध-प्रदर्शन पर जागा प्रशासन, अधिकारियों ने कालेज में देखी व्यवस्थाएं – Hindustan

Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर कस्बे में संचालित आदर्श इंटर कालेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद के विरोध प्रदर्शन का प्रशासन पर असर पड़ा है। एसडीएम की अगुवाई में अधिकारियों ने कालेज पहुंचकर छात्रों से समस्याओं की जानकारी ली। विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश संबंधित को दिए।बीते सोमवार को विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में कालेज के छात्रों ने लामबंद होकर जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था। अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। छात्रों ने कालेज में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के भी आरोप लगाए थे। इसके अलावा पेयजल, शौंचालय, साफ-सफाई आदि की समस्याएं बताई थी।

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, डीआईओएस रविशंकर व कई अन्य अधिकारी कालेज पहुंचे। अधिकारियों ने कालेज में संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कालेज प्रशासन को निर्देश दिए कि तत्काल सुधार लाते हुए समस्याओं का निस्तारण करें। विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होना चाहिए। क्योंकि यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News