देशभर के साथ बिहार में भी दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार के 12 जिलों में तेज बारिश के बीच रावण दहन हो रहा है।
पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले तेज बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया था।
बिना सिर वाले रावण का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वध किया। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे।
वहीं, छपरा और बक्सर में बारिश की संभावना को देखते हुए समय से पहले रावण दहन किया गया। छपरा में 55 फीट के रावण का वध किया। इसके साथ ही गयाजी में भी रावण वध किया गया।
समस्तीपुर जिले में हाउसिंग बोर्ड मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होगा। इस बार 70 फीट का रावण 45 फीट का मेघनाथ और 40 फीट का कुंभकरण बनाया गया था, जिससे बारी-बारी से दहन किया गया।
वहीं, औरंगाबाद के गांधी मैदान में 55 फीट के रावण का पुतला बनवाया गया है। शाम सवा छह बजे इसका दहन किया जाएगा।
पहले रावण दहन की तस्वीरें देखिए….
पटना में दशहरों को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है
बिहार में रावण दहन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.