Corona Virus LIVE Update: बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत, 511 नए मामले, क्या बिगड़ने लगे हालात? – News18 Hindi

corona virus in India: भारत में कोरोना वायरस का कहर शुरू हो गया है. बीते 24 घंटों में इस बीमारी से 7 लोगों की मौत हुई है. संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2700 को पार कर गई है. केरल इसके सबसे अधिक मामले मिले हैं. यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1147 हो गया है. महाराष्ट्र 424 केस के साथ दूसरे नंबर पर है. पिछले 24 घंटों 511 नए मामले दर्ज हुए हैं. कोरोना की वजह से दिल्ली में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है.
देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. देश में अब तक 2710 मामले हो गए हैं. 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है. महारष्ट्र में 2, पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडू, कर्नाटक, गुजरात में एक-एक लोगों की मौत की खबर आ रही है.
Corona Virus in India LIVE: बिहार में भी कोरोना के प्रकोप दिखने लगा हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है. एक जूनियर डॉक्टर समेत 7 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. हालांकि, निजी लैब में जांच के बाद खुलासा हुआ है. आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है
Corona Virus in India LIVE: पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में 60 साल की महिला की मौत हुई है. यह पहली मौत है. कर्नाटक में 70 साल के बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई. सांस की शिकायत के बाद उनको भर्ती कराया गया था. महाराष्ट्र में भी 67 साल के एक शख्स की न्यूमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां कोविड-19 से उनकी मौत हो गई. तामिलनाडु में एक 60 साल तो पंजाब में 39 साल के एक शख्स की मौत हो गई है.
Corona Virus in India LIVE: कर्नाटक में कोरोना से एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. दरअसल, उनको एक्यूट कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट हुआ था. साथ ही गंभीर एनीमिया और थ्रोम्बोसाइटोपेनिया की भी शिकायत शुरू हो गई. मिर्गी के दौरे के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ की होने की वजह से जांच किया गया. जिसमें पता चला कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं.
Corona Virus in India LIVE: पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7 हो गई. 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में 2, पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडू, कर्नाटक, गुजरात में एक-एक लोगों की मौत की खबर आ रही है. बताते चलें कि देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 2710 हो चुकी है.
केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के केस पाए गए हैं. राज्य में 1147 मामले, महाराष्ट्र में 424, तो गुजरात 223 मामले पहुंच चुके हैं. देश में कोरोना वायरस के मामले 2710 पहुंच चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आंकड़े.
Corona Virus LIVE Update: दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई. एक 60 साल की महिला की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई. बता दें कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 294 हो गई है. बीते 24 घंटों में कोरोना के कुल 56 मामले मिले हैं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News