Santosh Kumar | January 29, 2026 | 07:57 AM IST | 4 mins read
सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द ही सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
CTET Admit Card 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से जल्द ही सीटेट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा करने की उम्मीद है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) फरवरी 2026 सेशन की परीक्षा 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी। सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द ही सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
सीबीएसई ने 23 जनवरी को सीटेट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी की। सीटीईटी सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है, जिससे उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और रहने की योजना बनाने में मदद मिलती है।
सीटेट 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर, शिफ्ट की टाइमिंग समेत अन्य जानकारी होगी। एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, सीटीईटी हॉल टिकट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा। अगर सीटेट एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी है, तो उन्हें तुरंत बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
Also readCTET City Intimation Slip 2026: सीबीएसई सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ctet.nic.in पर जारी, 8 फरवरी को होगा एग्जाम
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 1-5) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर-2 (कक्षा 6-8) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसमें कुल 150 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे।
जनरल कैटेगरी के लिए पासिंग मार्क्स 90 (60%) हैं, जबकि रिजर्व कैटेगरी के लिए छूट लागू है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज की फोटो लानी होगी।
सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट पर बने रहें।
January 29, 2026 | 07:57 AM IST
सीबीएसई की ओर से सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्दी ही जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
January 28, 2026 | 11:02 PM IST
सीटीईटी प्री-एडमिट कार्ड 2026 या शहर सूचना पर्ची 23 जनवरी को जारी की गई थी। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना, उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
January 28, 2026 | 10:38 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटीईटी 2026 के 21वें संस्करण का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी करेगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
January 28, 2026 | 08:17 PM IST
सीटेट परीक्षा का आयोजन एक ही दिन 2 शिफ्ट में होगा। कक्षा 1 से 5 के लिए CTET पेपर 1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे है। कक्षा 6 से 8 के लिए CTET पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर तक होगा। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे है।
January 28, 2026 | 04:20 PM IST
पिछले ट्रेंड्स और सीबीएसई से मिली आधिकारिक जानकारी के आधार पर, CTET 2026 का फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले यानी 4 या 4 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध हो सकते हैं।
January 28, 2026 | 02:45 PM IST
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET Exam Date 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी CTET 2026 Notification के अनुसार, CBSE CTET February 2026 Exam रविवार, 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
January 28, 2026 | 01:59 PM IST
January 28, 2026 | 01:33 PM IST
सीटेट परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना चाहिए। एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट फोटो लाना होगा। परीक्षार्थियों को केवल नीले/काले रंग के पेन ही लाने की अनुमति है।
January 28, 2026 | 12:33 PM IST
नहीं, सीबीएसई ने अभी तक सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय नहीं किया है।
January 28, 2026 | 11:47 AM IST
सीटेट की तैयारी और समय प्रबंधन के लिए अभ्यर्थी पिछले वर्षों के सीटेट क्वेश्चन पेपर हल कर सकते हैं।
January 28, 2026 | 10:36 AM IST
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर उपलब्ध ‘INFORMATION BULLETIN CTET Feb-2026’ पीडीएफ में पेपर-1 और पेपर-2 का सिलेबस जांच सकते हैं।
January 28, 2026 | 09:12 AM IST
सीटेट परीक्षा 132 शहरों में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। सीटेट एडमिट कार्ड के साथ-साथ कैंडिडेट को वैध पहचान पत्र भी साथ में लाना होगा।
January 28, 2026 | 08:08 AM IST
January 28, 2026 | 07:05 AM IST
January 27, 2026 | 10:53 PM IST
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक सीटेटे एडमिट कार्ड 2026 जारी करने की तिथि अभी तक घोषित नहीं की है।
January 27, 2026 | 09:31 PM IST
केंद्रीय माध्यम शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटीईटी 2026 परीक्षा 8 फरवरी को दो पेपरों पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6-8) के लिए आयोजित की जाएगी।
January 27, 2026 | 07:46 PM IST
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को सीटेट 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
January 27, 2026 | 06:19 PM IST
सीटेट वेबसाइट के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी के लिए केवल प्रामाणिक पाठ्यपुस्तकों और एनसीटीई द्वारा सुझाए गए पाठ्यक्रम का ही संदर्भ लें। परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है, सीटीईटी उत्तीर्ण करना पूरी तरह से योग्यता, क्षमता और प्रामाणिक पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से ईमानदारी से की गई तैयारी पर आधारित है।
January 27, 2026 | 04:51 PM IST
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ है। सीटेट फरवरी 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
January 27, 2026 | 03:56 PM IST
जनरल कैटेगरी के लिए पासिंग मार्क्स 90 (60%) हैं, जबकि रिजर्व कैटेगरी के लिए छूट लागू है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज की फोटो लानी होगी।
January 27, 2026 | 03:10 PM IST
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
January 27, 2026 | 01:56 PM IST
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 1-5) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर-2 (कक्षा 6-8) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसमें कुल 150 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे।
January 27, 2026 | 12:42 PM IST
सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, सीटीईटी हॉल टिकट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
January 27, 2026 | 11:58 AM IST
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) फरवरी 2026 सेशन की परीक्षा 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी।
January 27, 2026 | 11:58 AM IST
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से जल्द ही सीटेट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा करने की उम्मीद है।
यह परीक्षा एमपीईएसबी द्वारा विभिन्न विभागों में इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट, सब-इंस्पेक्टर और अन्य टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल पदों सहित कुल 454 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP