Darbhanga News: जाले। याज्ञवल्क्य की तप:स्थली से जुड़े नगर परिषद, जाले स्थित पौराणिक महत्व के जालेश्वरीस्थान परिसर में पिछले 66 वर्षों से मां दुर्गे की पूजा-अर्चना होती चली आ रही है। 1960 में जाले थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह की अहम भूमिका से जालेश्वरीस्थान में मां दूर्गे की पूजा की शुरुआत हुई थी। मां जालेश्वरी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रतन कुमार मेहता बताते हैं कि 1925 से 30 बीच कोलकाता के एक धनाढ्य सेठ द्वारा बनवाए गए मंदिर के पुराने ढ़ांचे को हटाकर नव मंदिर का निर्माण कराया गया है और उसी परिसर में मां दुर्गे की पूजा होती है।
दुर्गा पूजा समिति के सचिव देवनारायण मेहता कहते हैं कि जालेश्वरीस्थान में सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम निवासी विश्वनाथ पासवान बचपन काल से ही अपने गुरु के साथ माता की प्रतिमा बनाते चले आ रहे हैं। मूर्ति बनाने के कार्य में अब उनके परिवार के बच्चे भी लग गए हैं। यहां मां दूर्गे का पूजनोत्सव अपने आप में बेमिसाल है, सभी समुदाय के लोग आते हैं, यथासाध्य अपना अपना सहयोग देते हैं। नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी के अवसर छागरों की बलि दी जाती है। स्थानीय लेखक द्वारा लिखी गई जालेश्वरी माता की आरती सामूहिक रूप से गाई जाती है, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। माता का प्रतिदिन भोग लगाया जाता। कोषाध्यक्ष राम सागर साह कहते हैं कि दुर्गा पूजा के मौके पर यहां की झिझिया नृत्य बेहद आकर्षक होता है। इसे देखने के लिए इलाके के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। खासकर 20 से 25 घंटे तक चलने वाली विसर्जन यात्रा में झिझिया नृत्य करने वाली अनेकों टोलियां भाग लेतीं हैं। दुर्गा पूजा मेला का विधिवत उद्घाटन 17 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक जीबेश कुमार करेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play