Datia By-election Result 2026 Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार – abplive.com

Datia Bypoll Result 2026 Live: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट (Datia By-election Result Live) पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत हासिल कर ली. बीजेपी के आशुतोष तिवारी को उन्होंने मात दी. इस जीत के साथ कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा.  30 जुलाई को हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने जीत का दावा किया है, हालांकि अंतिम तस्वीर मतगणना पूरी होने के बाद ही साफ होगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है.
दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 186 ग्रामीण और 105 शहरी क्षेत्रों में स्थित थे. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की 16 कंपनियां तैनात की गई थीं.
हालांकि इस उपचुनाव के नतीजों से मध्य प्रदेश सरकार की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन यह चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह बीजेपी का पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देना है. पार्टी ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि से आने वाले आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया है.
दतिया सीट पर उपचुनाव की नौबत कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद आई. 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक वोटों से हराया था. लेकिन अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें तीन वर्ष की सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई और इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा.
दतिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 6016 वोटों से जीत मिली है. उन्होंने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को मात दी है. कांग्रेस के घनश्याम सिंह को कुल 66757 वोट मिले हैं. वहीं आशुतोष तिवारी को कुल 60741 वोट मिले हैं. इस उपचुनाव में तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव रहे. उन्हें कुल 22527 मत मिले.
दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी से लोकसभा सांसद उज्वल रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ”अब बदलाव की लहर चल चुकी है. जनता का गुस्सा बीजेपी को देखना पड़ रहा है. दतिया उपचुनाव का परिणाम उसी का नतीजा है. अब मध्यप्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी.”
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News