Delhi Election/Chunav Exit Poll Result 2025 (दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल परिणाम 2025) LIVE Updates: दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली में शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद विभिन्न न्यूज चैनल्स और रिसर्च संस्थाएं दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स जारी करेंगे। जनसत्ता डॉट कॉम ने कोई एग्जिट पोल नहीं किया है लेकिन हम अपने इस लाइव ब्लॉग में आपको विभिन्न एग्जिट पोल्स की जानकारी देंगे। एग्जिट पोल्स दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर एक तरह के अनुमान होते हैं। कई बार एग्जिट पोल्स गलत और कई बार सही भी साबित होते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्तविक परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: राजधानी दिल्ली में शाम 5:00 बजे तक 57.70% वोट डाले गए। बात अगर जिले के हिसाब से करें तो मध्य दिल्ली में 55.24%, पूर्वी दिल्ली में 58.98%, नई दिल्ली में 54.37%, उत्तरी दिल्ली में 57.24%, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 63.83%, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 58.05%, शाहदरा में 61.35%, साउथ दिल्ली में 55.72%, साउथ ईस्ट दिल्ली में 53.7%, साउथ वेस्ट दिल्ली में 58.86%, और वेस्ट दिल्ली में 57.42% वोट डाले गए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: पंजाब बाग में वोट डालने वाले एक मतदाता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “”मैंने विकास, महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सड़कों की स्थिति के मुद्दों पर मतदान किया है…”
एक अन्य मतदाता कहता है, “मैंने दिल्ली के विकास के लिए मतदान किया है…यहां मतदान की व्यवस्था अच्छी है।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: दिल्ली में दोपहर 3:00 तक 46.55% वोट डाले जा चुके हैं। टर्न आउट अप के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली में 43.45%, पूर्वी दिल्ली में 47.09%, नई दिल्ली में 43.10%, नॉर्थ दिल्ली में 46.31%, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 52.73%, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 46.81%, शाहदरा में 49.58%, साउथ दिल्ली में 44.89%, साउथ ईस्ट दिल्ली में 43.91%, साउथ वेस्ट दिल्ली में 48.32% और वेस्ट दिल्ली में 45.06% वोट डाले जा चुके हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनावों पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “यह लोकतंत्र का त्योहार है। 2020 में, हमने 62.82 प्रतिशत मतदान देखा। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि वे प्रगति की राजनीति देखने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: तुर्कमान गेट स्थित एमसीडी स्कूल में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/1887100927917904169
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “ये लोग (आप) कानून नहीं मानते, कल आतिशी के सहयोगी से 5 लाख रुपये बरामद हुए। लक्ष्मी नगर में आप कार्यकर्ताओं के साथ आए गुंडों ने एक महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की…पुलिस ने इन घटनाओं का संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसलिए वे परेशान हैं और माहौल खराब करने के लिए झगड़े पैदा करना चाहते हैं।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: आप सांसद डॉ. संदीप पाठक ने आईआईटी परिसर के केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, “अपने घर से बाहर निकलें, बाहर जाएं और बड़ी संख्या में मतदान करें। यह आपके भविष्य, देश के भविष्य और दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, उस व्यक्ति को वोट दें जिसके बारे में आपको लगता है कि वह इस देश का भविष्य बना सकता है, जो अच्छे स्कूल, अस्पताल, शासन और अच्छी राजनीति ला सकता है।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: सीलमपुर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार अनिल गौड़ ने कहा – “ये 300-400 फर्जी मतदाता उत्तर प्रदेश के लोनी से लाए गए हैं, मुझे ऐसा लगता है कि ये बांग्लादेशी हैं, इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं…हमने ऐसे 25 लोगों को पकड़ा है, यहां फर्जी मतदान हो रहा है…हमने इसे रोका है…केजरीवाल फर्जी मतदान कर रहे हैं”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “कांग्रेस दिल्ली चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ रही है…हम चुनाव जीतेंगे और एक मजबूत सरकार बनाएंगे…”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: आप सांसद संजय सिंह के बयान पर एनडीएमसी सदस्य अनिल वाल्मीकि ने कहा, “… संजय सिंह का बयान पूरी तरह से राजनीतिक है क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी पार्टी दिल्ली में हार रही है। पीएम मोदी और भाजपा वाल्मीकि समुदाय का इतना सम्मान करते हैं कि वे इससे घबरा गए हैं। सभी 70 सीटों पर वाल्मीकि और दलित समुदाय भाजपा को वोट दे रहे हैं… अरविंद केजरीवाल अपना निर्वाचन क्षेत्र हार रहे हैं…”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: आप सांसद संजय सिंह ने कहा- “पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है… मैं अमित शाह और भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वाल्मीकि समुदाय से उनकी क्या दुश्मनी है… मैं वाल्मीकि समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट की ताकत से इन गिरफ्तारियों का जवाब दें…”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: तुगलकाबाद विधानसभा से आप उम्मीदवार सहीराम पहलवान ने कहा – “अरविंद केजरीवाल की सरकार में पिछले 10 सालों में जो विकास हुआ है, उससे लोग खुश हैं। वे हमें आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं… भाजपा के लोग तनाव पैदा करते हैं। जहां भी कुछ गलत होता है, भाजपा की संलिप्तता सामने आती है… हम 62 से अधिक सीटें जीतेंगे।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: दिल्ली में अभी वोटिंग जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद विभिन्न न्यूज चैनल और रिसर्च संस्थाएं एग्जिट पोल जारी करेंगे।