Delhi News: इंडिया गठबंधन से व्यापारियों ने कहा, राजनीतिक के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करो – Hindustan

Delhi News: – व्यापारिक संगठन सीटीआई ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं को भेजे पत्र – व्यापार के नुकसान होने की संभावना के कारण पैदल मार्च और रैली टालने का आग्रह किया
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।
दिल्ली में रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली और पैदल मार्च के कारण व्यापार बड़े आर्थिक नुकसान की संभावना के कारण व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने शनिवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं को पत्र भेजे सपा नेता अखिलेश यादव, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (यू) के नेता उद्धव ठाकरे को भेजे गए पत्र में व्यापारियों ने रैली को त्योहारी सीजन में न करने का अनुरोध किया है।
सीटीआई की ओर से इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को भी पत्र भेजे जा चुके हैं। सीटीआई का कहना है कि रविवार को होने वाली इस रैली के कारण दिल्ली-एनसीआर के तकरीबन 20 लाख व्यापारी प्रभावित हो सकते हैं। इसके विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को हाथों में पोस्टर लेकर कश्मीरी गेट बाजार में विरोध भी जताया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाया। इंडिया गठबंधन के नेताओं से व्यापारियों ने आग्रह किया कि दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों की आखिरी उम्मीद आपसे है, आप सब राहुल गांधी और कांग्रेस को समझाएं कि दिवाली के सीजन में 10 लाख लोगों की महारैली करने से दिल्ली के व्यापारियों की दिवाली काली हो सकती है। इसलिए रैली को दिवाली तक टालने का प्रस्ताव इंडिया गठबंधन की मीटिंग में लाया जाए। एक नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों की ओर से मांग है कि इस रैली को दिवाली बाद कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी रैली का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि दिवाली के सीजन में अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए विनती कर रहे हैं। 6 नवंबर को धनतेरस है और 8 नवंबर को दिवाली है। दिवाली से 10-15 दिन पहले से ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो जाती है। एक नवंबर को 10 लाख लोग और 15-20 हजार वाहन मध्य दिल्ली में आए तो 20 ऐतिहासिक बाजारों में रोजाना होने वाला 10-12 हजार करोड़ का कारोबार ठप हो जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News