CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता से उनके ऊपर हमले के बाद दी गई जेड श्रेणी की सुरक्षा वापल ले ली गई है. अब उनके सुरक्षा का पूरा दायित्व दिल्ली पुलिस के ऊपर है. सुरक्षा वापसी का निर्णय औपचारिक आदेश के जरिए लिया गया है.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को कुछ दिन पहले मिली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है. हाल ही में हुए सीएम के ऊपर हमले को लेकर उनको ये सुरक्षा दी गई थी. अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा का दायित्व एक बार फिर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है.
20 अगस्त की सुबह, सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला किया गया था. आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेशभाई खिमजी सकारिया (41 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर इसे उनकी हत्या की साजिश बताया था. हमले के अगले ही दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट को रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था.
ये भी पढ़ें- Delhi News: सीएम पर चाकू से हमला करने का था प्लान, आरोपी राजेश ने पुलिस को पूछताछ मे
हालांकि अब आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस सुरक्षा व्यवस्था को लागू करने से पहले ही इसमें बदलाव कर दिया गया है और CRPF की सुरक्षा हटा ली गई है. सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा वापसी का निर्णय औपचारिक आदेश के जरिए लिया गया और अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से दिल्ली पुलिस के हवाले कर दी गई है. इस बीच हमले की जांच में दिल्ली पुलिस अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.