Santosh Kumar Shukla: बॉलीवुड अभिनेता संतोष कुमार शुक्ला हाल ही में दिल्ली पहुंचे. इन्होंने सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जय हो और दबंग 3 से पहचान बनाई. दिल्ली वह अपनी एक नई फिल्म गुलाबी रेवाड़ी के सिलसिले में पहुंचे हैं.
Trending Photos
Delhi News: बॉलीवुड अभिनेता संतोष कुमार शुक्ला, जिन्होंने सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जय हो और दबंग 3 से पहचान बनाई, हाल ही में दिल्ली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दिल्ली शहर की जमकर तारीफ की और कहा कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में संघर्ष कर रहे थे. तब वह अक्सर दिल्ली आते थे. यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद लिया करते थे. उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद दिल्ली आकर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे दिल्ली की धरती और बारिश के बाद की सोंधी खुशबू उनकी ओर आकर्षित कर रही हो और उनकी पुरानी यादें ताजा हो रही हों.
स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ उठाया
संतोष कुमार शुक्ला ने आगे कहा मैं अपने इस इवेंट के बाद दिल्ली के स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ उठाऊंगा. इसके अलावा अभिनेता ने यह भी बताया कि वह टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्हें पहचान मिली. इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में कई महत्वपूर्ण फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जिनमें सलमान खान की दो बड़ी फिल्में जय हो और दबंग 3 शामिल हैं. संतोष ने बताया कि जय हो फिल्म का उनका डायलॉग लगभग 700 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है और इस फिल्म ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई.
ये भी पढ़ें- JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद के खिलाफ केस हुआ वापस, कोर्ट ने दिया आदेश
इस फिल्म के चक्कर में पहुंचे दिल्ली
उन्होंने दबंग 3 में भी अपने रोल का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में भी काम किया, जहां उनका किरदार दर्शकों को यादगार लगा. संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि मैं सिर्फ बड़ी बजट वाली फिल्मों में काम नहीं करना चाहता, बल्कि छोटी फिल्मों में भी काम करना चाहता हूं. अगर कहानी मुझे पसंद आती है और वह रियलिस्टिक होती है. इस दौरान उन्होंने बताया कि वह दिल्ली इस बार अपनी एक नई फिल्म गुलाबी रेवाड़ी के सिलसिले में पहुंचे हैं, जो जल्द ही OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी. इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अभिनेता ने यह भी कहा कि वह हमेशा ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जो समाज को कोई पॉजिटीव संदेश दे सकें और ऐसी फिल्में परिवार के साथ देखी जा सकें, क्योंकि समाज पर इनका गहरा असर पड़ता है.
Input- HARI KISHOR SAH
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.