Delhi News: – एनएसए अजीत डोभाल से अमेरिकी राजदूत ने बातचीत की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी बहुत जरूरी है। उनका यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से हुई बातचीत के बाद आया।गोर ने कहा कि दोनों पक्षों के कई लक्ष्य एक जैसे हैं तथा उनके बीच आपसी सहयोग लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी राजदूत की डोभाल के साथ यह बैठक विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ उनकी बातचीत के एक दिन बाद हुई है। गोर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ सार्थक बैठक हुई।
वैसे भारतीय पक्ष ने बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मिसरी और डोभाल से गोर की भेंट ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही दिन पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हाल में एक रक्षा समझौता होने के बाद भारत एवं अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय राजनयिक संवाद बढ़ गया है। इस समझौते को नए क्षेत्रीय समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत में इस रक्षा समझौते पर चर्चा हुई या नहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play