Delhi News : Accident के बाद बस के नीचे फंस गया युवक, Video में देखें लोगों ने कैसे बचाया – Times Now Navbharat

शहर
Delhi News : दिल्ली में आज सुबह इंसानियत की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली। साथ ही यह भी दिखा कि संगठन की शक्ति कितनी होती है, अगर लोग मिलकर कुछ कर गुजरने की सोचें तो वह बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आज की इस कहानी की शुरुआत एक एक्सीडेंट से हुई। दरअसल राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह एक बाइक, बस की चपेट में आ गई और बाइक सवार बस के नीचे फंस गया। इसके बाद जो हुआ, वह मिसाल है।
आज सुबह करीब 7 बजे बदरपुर की तरफ से जाते समय एक बाइक सवार व्यक्ति अचानक बस की चपेट (Delhi Road Accident) में आ गया। यह दर्दनाक हादसा दिल्ली के पुल प्रहलादपुर थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ।
ये भी पढ़ें – Delhi News: द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई और इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति बस के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए तुरंत मदद शुरू की और उसे बस के नीचे से वापस निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद जनता ने युवक को बस के नीचे से बाहर निकाल लिया।
हालांकि, हादसे में बाइक सवार युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। उसे गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News