Delimitation Bill Live Updates: INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात के बाद भी परिसीमन बिल पर DMK का रुख कायम – AajTak

Feedback
स्टालिन से मुलाकात के बाद चेन्नई से रवाना हुए सोनिया, राहुल और खड़गे
परिसीमन बिल पर 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक BJP सांसदों को व्हिप जारी
पीएम मोदी ने BJP संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ की बैठक
परिसीमन बिल पर रणनीति बनाने के लिए कल INDIA ब्लॉक की बैठक
‘पवार बिल का समर्थन न करें, पैर छूकर माफी मांगूंगा’
परिसीमन की बहस के बीच प्रणब मुखर्जी का पुराना बयान चर्चा में
DMK प्रमुख  स्टालिन ने सोनिया गांधी का किया स्वागत
परिसीमन पर DMK का रुख बदल पाएगी कांग्रेस? 
स्टालिन से मिले सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल गांधी
राहुल गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ स्टालिन से मिलने पहुंचे
परिसीमन बिल से पहले कांग्रेस सांसद के सुधाकरन की वापसी में अड़चन
चेन्नई स्थित आवास पहुंचे एमके स्टालिन, INDIA ब्लॉक के नेताओं से होगी मुलाकात
उद्धव ठाकरे ने स्टालिन से कहा- अपनी आंखें खोलिए
उद्धव ठाकरे का दावा- मुझे फोन आए, ऑफर भी मिले
परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. संसद के विशेष सत्र में इस बिल को पेश किए जाने की तैयारी है. इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है. विपक्षी दलों ने बिल के प्रावधानों और इसके असर पर सवाल उठाए हैं. वहीं, सरकार की ओर से महिला आरक्षण और लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है.
कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के दल इस मुद्दे पर अपनी रणनीति बना रहे हैं. राहुल गांधी ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर बिल का विरोध करने की अपील की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने DMK प्रमुख एमके स्टालिन से INDIA ब्लॉक के साथ मिलकर विधेयकों का विरोध करने की अपील की है. राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव लोकतंत्र को कमजोर कर सकता है.
परिसीमन से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े जाइए…
 
तमिलनाडु के चेन्नई में DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य नेता रवाना हो गए. यह बैठक परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष की रणनीति और DMK के रुख पर चर्चा के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and INDIA bloc leaders leave after meeting DMK President MK Stalin https://t.co/NXdhSkPN1p
 
बीजेपी ने संविधान संशोधन बिल को पास कराने के लिए अपने सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है.
इनपुट: हिमांशु मिश्रा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने बैठक को अच्छा बताते हुए कहा कि विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
Excellent meeting with the BJP Parliamentary Party Executive Committee at 7, LKM. Had productive conversations on various subjects. https://t.co/N5zyLT7u0r
 
INDIA ब्लॉक के दोनों सदनों के फ्लोर लीडर्स की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 9:45 बजे संसद भवन में बुलाई गई है. यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में होगी. इसमें संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 को लेकर विपक्ष की रणनीति, रुख और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी.
Delhi: A meeting of the INDIA bloc floor leaders from both Houses of Parliament has been convened tomorrow, Monday, November 30, at 9:45 AM at the Leader of the Opposition (LoP) in the Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge’s office in Parliament House, to chalk out the alliance’s strategy, stand, and course of action on the Constitution (132nd Amendment) Bill, 2026 and the Delimitation (Second) Bill, 2026
 
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने रविवार को कहा कि अगर शरद पवार परिसीमन बिल का समर्थन नहीं करते हैं तो वह सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगेंगे और उनके पैर भी छू लेंगे. उन्होंने कहा कि पवार का ऐसा फैसला लोकतंत्र को बचाने में मददगार होगा. वडेट्टीवार ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पवार जैसे वरिष्ठ नेता का अपमान नहीं करना चाहते, बल्कि महाराष्ट्र के लोगों की चिंता जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पवार से होने वाली मुलाकात में इस मुद्दे पर कोई रास्ता निकलेगा. वडेट्टीवार ने हाथ जोड़कर पवार से परिसीमन बिल का समर्थन नहीं करने की अपील की.
शरद पवार साहेबांनी डिलिमिटेशन विधेयकाला विरोध केला, तर मी जाहीरपणे त्यांची माफी मागेन. इतकेच नाही, तर त्यांच्या पायावर डोके ठेवायलाही तयार आहे. मात्र, देशाच्या लोकशाहीचे भवितव्य लक्षात घेता त्यांनी या विधेयकाला समर्थन देऊ नये, हीच त्यांना हात जोडून विनंती आहे. https://t.co/rVneob4ElO
 
दिसंबर 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 1000 करने की वकालत की थी. उन्होंने राज्यसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया था. प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि लोकसभा की सीटें आखिरी बार 1977 में 1971 की जनगणना के आधार पर तय की गई थीं. उस समय देश की आबादी करीब 55 करोड़ थी, जो 2019 तक दोगुने से ज्यादा हो चुकी थी.
उन्होंने सवाल उठाया था कि एक सांसद 16 से 18 लाख लोगों के संपर्क में कैसे रह सकता है. इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका की संसदों का उदाहरण भी दिया था. उन्होंने सुझाव दिया था कि बढ़ी हुई लोकसभा को संसद के सेंट्रल हॉल में बैठाया जा सकता है और मौजूदा लोकसभा कक्ष का इस्तेमाल राज्यसभा के लिए किया जा सकता है.
DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित अपने आवास पर सोनिया गांधी का स्वागत किया. सोनिया गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उनसे मिलने पहुंचीं. इस दौरान परिसीमन बिल को लेकर चर्चा होनी है. INDIA ब्लॉक के नेता DMK के रुख पर स्टालिन से बातचीत करेंगे.

 
इंडिया ब्लॉक के नेता एमके स्टॉलिन को परिसीमन पर मनाने चेन्नई पहुंचे है. वे DMK को बिल का समर्थन करने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, DMK के पास 22 सासंदों का आकंड़ों का है. इंडिया ब्लॉक चाहता है कि DMK संसद में NDA की जगह INDIA ब्लॉक का समर्थन करें. राहुल ने कल दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी स्टालिन से अपील की थी. हालांकि इस पूरे मुद्दे पर DMK ‘फेयर डिलीमिटेशन’ की बात कर रही है.
 
चेन्नई में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस मुलाकात में नेताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर चर्चा की. INDIA ब्लॉक के नेताओं ने DMK को बिल का समर्थन करने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए मनाने की कोशिश की.
Chennai, Tamil Nadu: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, along with other INDIA bloc leaders, meet DMK President MK Stalin at his residence in Chennai to persuade the DMK to change its stance of supporting the Centre’s proposed Delimitation Bill. (Source: AICC)

 
चेन्नई में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ ट्राइडेंट होटल से DMK प्रमुख एमके स्टालिन के आवास के लिए रवाना हुए. यहां वे स्टालिन से मुलाकात करेंगे. बैठक में परिसीमन बिल को लेकर DMK के रुख पर चर्चा होगी.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc leaders, leaves from the Trident Hotel in Chennai for DMK President MK Stalin’s residence to hold discussions with him regarding his party’s stance on the Delimitation Bill. https://t.co/sRrMAzvggX
 
कांग्रेस सांसद के सुधाकरन के परिवार ने आरोप लगाया है कि दुबई का एक अस्पताल उन्हें डिस्चार्ज करने में देरी कर रहा है. परिवार ने इस देरी के पीछे जानबूझकर की गई कोशिश होने का शक भी जताया है. दरअसल, संसद में सोमवार को परिसीमन बिल पेश होना है. इसे देखते हुए AICC ने सुधाकरन को जल्द भारत लौटने के लिए कहा था. कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक के लिए इस अहम मौके पर हर सांसद की मौजूदगी जरूरी मानी जा रही है. ऐसे में सुधाकरन की वापसी में हो रही देरी से पार्टी की चिंता बढ़ गई है.
DMK प्रमुख एमके स्टालिन, तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन और DMK सांसद कनिमोझी के साथ चेन्नई स्थित अपने आवास पहुंचे. यहां वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे. परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों के बीच जारी चर्चा के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है.
#WATCH Chennai, Tamil Nadu: DMK chief MK Stalin, along with Tamil Nadu LoP Udhayanidhi Stalin and DMK MP Kanimozhi, arrives at his residence, where he will meet the INDIA bloc delegation led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi. https://t.co/57TQhHumix
 
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने DMK प्रमुख एमके स्टालिन से परिसीमन बिल पर अपने रुख पर फिर से विचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके साथ धोखा हुआ है. ठाकरे ने INDIA ब्लॉक के सहयोगियों के बारे में भी कहा कि गठबंधन में कौन रहेगा और कौन नहीं, इसका फैसला सभी दल मिलकर करेंगे. उन्होंने स्टालिन को नसीहत देते हुए कहा कि आप दोनों तरफ से नहीं खेल सकते.
इनपुट-मुस्तफा शेख
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच दावा किया कि उन्हें कई फोन आए और ऑफर भी दिए गए. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए महाराष्ट्र के हित सबसे पहले हैं. उद्धव ठाकरे ने NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से भी अपील की कि वे महाराष्ट्र के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लें. इस मुद्दे पर सभी को राज्य के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए.
Input- मुस्तफा शेख
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News