Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले में ब्यूटीपार्लर चलाने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी अब शादी करने से इन्कार कर दिया है। मंगलवार को पीड़िता ने एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था। शहर के एक मोहल्ले में युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। युवती का आरोप है कि दो वर्ष पहले वह एक युवक के संपर्क में आ गई और युवक उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
इसके बाद शादी का झांसा देने लगा। युवती उसको दो लाख रुपये से अधिक रुपये भी दी। उसके हर खर्चे को वह बहन करती। आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। लेकिन अब आरोपी शादी करने से इन्कार कर दिया है। एक दिन पहले जब युवती ने आरोपी पर दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती की पिटाई की और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। युवती ने पहले कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की। फिर मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच गई, वहां एएसपी आनंद कुमार पांडेय से उसने मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play