Chakradharpur News: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जल्द होगी सेंट्रलाइज्ड लैब की स्थापना – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जल्द ही सेंट्रलाइज्ड लैब की स्थापना की जाएगी। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जुझारु माझी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल), चाईबासा के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में दो वर्ष पूर्व निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन का जायजा लिया। भवन में अस्पताल की दवाइयों एवं अन्य सामग्री का भंडारण देखा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा को भवन को शीघ्र खाली कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सिविल सर्जन ने ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी, सहायक अभियंता अमर रविदास एवं कनीय अभियंता बसंत कुजूर को भवन को सेंट्रलाइज्ड लैब के अनुरूप विकसित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि लैब संचालन के लिए भवन में पानी की समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक स्लैब सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित करना जरूरी है। विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन डॉ. जुझारु माझी ने कहा कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र की सभी प्रयोगशाला जांच सेवाओं को एक ही स्थान पर संचालित करना है। इसके अलावा स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली(एचएमआईएस) से संबंधित कार्य भी इसी भवन से संचालित किए जाएंगे। उपायुक्त के निर्देश के बाद भवन का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही इसी भवन में सेंट्रलाइज्ड लैब का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News