Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। संस्कार भारती इकाई देवरिया की मासिक बैठक रविवार रामलीला मैदान में हुई। इसमें भारतीय कला, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन में संस्कार भारती की भूमिका पर चर्चा की गयी। बैठक में संगठन की वार्षिक कार्ययोजना एवं अब तक की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. एस.सी. वैश्य रहे, जबकि प्रांत महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रांत मंत्री हरिओम सहाय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनसरोकारों से जोड़ने पर चर्चा हुई। वर्तमान समय में संयुक्त परिवार व्यवस्था के विघटन से उत्पन्न सामाजिक चुनौतियों पर भी गंभीर मंथन किया गया तथा युवाओं और उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन देकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त को गुरुपूर्णिमा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।बैठक के बाद युवा बाँसुरी वादक दुर्गेश प्रजापति ने कजरी की मधुर धुन, पूनम मणि त्रिपाठी एवं कृष्णा शर्मा की कजरी, हरिओम कुमार, स्वाति बरनवाल और विपिन चौहान ने भजन प्रस्तुत किया। नित्यानंद यादव ने अपनी स्वरचित कविता पढ़ी। रिंकू मद्धेशिया की मूर्तिकला, विनीता भारती एवं संगीता कुशवाहा की रंगोली ने आकर्षक रही। अध्यक्षता अरूण कुमार बरनवाल व संचालन महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने किया। इस दौरान संरक्षक शक्ति कुमार गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, पुष्पा बरनवाल, महेंद्र नाथ गुप्ता, डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, रामपुरुष भारती, राणा प्रताप सिंह, पूनम त्रिपाठी, सत्संग मरुदिया, यशोदा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play