संजय लाला,दरभंगा। एपक्रीकॉन संस्था के संस्थापक एवं मेंटर डॉ. एमके सुदर्शन ने कहा कि भारत को रेबीज मुक्त बनाने के लिए वैज्ञानिक रणनीति, व्यापक टीकाकरण और सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य और पशुओं दोनों के लिए समन्वित प्रयास ही स्थायी समाधान प्रदान कर सकते हैं। डॉ. दुर्गा माधव सत्यापति ने कहा कि रेबीज नियंत्रण के लिए चिकित्सा, पशुपालन और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज करने पर बल दिया। डॉ. हेमंत कुमार गोहिल ने स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण और नवीन वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
पीएचसी तक उपलब्ध कराएं वैक्सीन : डॉ. रायदरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चित्तरंजन राय ने कहा कि रेबीज की पूर्ण रोकधाम के लिए मेडिकल कॉलेज से लेकर पीएचसी तक वैक्सीन की उपलब्धता जरूरी है। जानवरों के काटने के बाद समय पर वैक्सीन लेकर ही रेबीज के खतरे से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर रेबीज के चार केस आ चुके हैं। रेबीज से बचने के लिए जन-जन को जागरूक करना जरूरी है। डॉ. राय ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में काफी दिनों से ह्यूमन इम्युनोग्लिबिन उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play