Dumka News: दुमका सहित सभी प्रखंडों में धूमधाम से हुई मां विपदतारिणी की पूजा – Hindustan

Dumka News: दुमका। प्रतिनिधि। मां विपदतारिणी की पूजा शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। मां विपदतारिणी की पूजा के लिए शहर के धर्मस्थान, दुर्गास्थान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने उपवास रखकर 13 प्रकार के फल, फूल मिष्टान का भोग लगाकर विधि विधान के साथ मां विपदतारिणी की पूजा की और अपने संतान तथा परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

बंगाली समुदाय की महिलाएं विशेष रूप से मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस पूजा का आयोजन भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के बाद किया जाता हैं। ऐसी मान्यता हैं कि मां विपदतारिणी की पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करने के परिवार में आनेवाली विपत्ति स्वत: समाप्त हो जाती हैं। इस पूजा के प्रथम दिन पवित्र मंदिरों में पुरोहित की उपस्थिति में पूजा-अर्चना करने की प्रथा हैं। मां विपदतारिणी माता दुर्गा का ही एक स्वरूप हैं। जिसके पूजा में 13 प्रकार फल, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार के मिठाई का भोग लगाकर महिलाएं 13 गांठ वाले रक्षासूत्र लाल रंग के धागे में द्रुवादल के साथ बांध कर अपने पति एवं परिवार के लंबी उम्र के साथ-साथ उनके विपत हरने की कामना करती हैं। मां विपदतारिणी की पूजा को लेकर दुमका के धर्मस्थान, दुर्गास्थान में मंदिर परिसर का माहौल पूर्णत: भक्तिमय बना हुआ हैं तथा महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में फूल व प्रसाद की काफी अस्थाई दुकाने लग गई थी। जिसकों लेकर श्रद्धालुओं खरिददारी करते नजर आए।

फोटो-18 दुमका-206,207, कैप्सन- शनिवार को दुमका के धर्मस्थान मंदिर में मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना करते महिला श्रद्धालु

फोटो-18 दुमका-208, कैप्सन- शनिवार को दुमका के दुर्गास्थान मंदिर में मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना करते महिला श्रद्धालु

दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में शनिवार को विधि-विधान से माता दुर्गा के विपदतारणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान, ध्यान और उपवास रखकर फल, फूल, बेलपत्र, मिठाई, पकवान, धूप, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचीं। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पारबाद में मकुंद राय के घर के सामने स्थित माता काली मंदिर में पंडित रूपेश चंद्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नीलम देवी,जयती देवी,चन्द्रवती देबी,शारदा देवी,मुन्नी देवी,नीतू देवी आदि श्रद्धालु व्रती महिलाओं से पूजा-अर्चना करवाई। पूजा के दौरान उन्होंने परिजनों और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। वही पंडित रूपेश चंद्र झा ने बताया कि माता विपदतारणी की पूजा प्रत्येक वर्ष बंगला आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में रथयात्रा के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार या मंगलवार को की जाती है। इस दिन माता की पूजा करने से सभी मुसीबतों का निवारण होता है और परिवार में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

—-

फोटो18दुमका-209, कैप्सन-परबाद में पूजा करते पंडित रूपेश चंद्र झा व व्रती महिलाएं।

रानेश्वर। प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न गांव में शनिवार को विपदतारिणी की पूजा को लेकर उत्सवी माहौल था। विभिन्न मंदिरों में आस्था एवं भक्ति के साथ माता विपत्तारिणी पूजा हुई। हर विपत्ति से रक्षा एवं परिवार की मंगलकामना को लेकर माता विपदतारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। गांव के विभिन्न मंदिरों में माता की पूजा का आयोजन किया गया। ब्रती महिला उपवास में रहकर माता की आराधना करती है और 13 प्रकार के फल,फूल एवं मिष्ठान्न से माता की पूजा अर्चना एवं भोग आराधना कर माता को अर्पित की जाती है। सुबह से ही मंदिरों में माता की पूजा को लेकर ब्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। ब्राह्मण पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्रती महिलाओं को माता की वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कराई गई। माता की ब्रत कथा सुनाई गई। पूजा के उपरांत हवन यज्ञ की गई। ब्रती महिला पुरुष के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इधर आसनबनी बाजार पड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में माता विपत्तारिणी पूजा का भव्य पूजोनोत्सव का आयोजन किया गया।

शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा में शनिवार को विपत्तारिणी पूजा भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शिकारीपाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर, गणेशपुर काली मंदिर, मोहनपुर दुर्गा मंदिर, राजबांध, पलासी, बेनगरिया, ढाका, गंदरकपुर पुरोहित द्वारा विधिवतरूप से विपदतारिणी की पूजा कथा सुनाई गई। पूजा के लिए महिलाएं आज दिनभर उपवास कर विपत्तारिणी माता से घर परिवार बाल बच्चे को हर संकट से बचाने एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। पूजा अर्चना के बाद पुरुष दाहिने हाथ के बांह में एवं महिलाएं बाएं हाथ के बांह में कच्चा धागा बांध है। उनकी सुरक्षा एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News