स्काईरूट ने रचा इतिहास: 6 सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाया, दुनिया के इस खास क्लब में शामिल हुआ भारत – Jagran

हैदराबाद के स्टार्टअप स्काईरूट ने 'विक्रम-1' रॉकेट को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक पहुंचाकर इतिहास रच दिया है। भारत अब अमेरिका और चीन के बाद निजी क्षेत्र …और पढ़ें
स्काईरूट ने रचा इतिहास।
भारत का पहला निजी रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा।
स्काईरूट एयरोस्पेस ने 6 सैटेलाइट्स को कक्षा में स्थापित किया।
भारत निजी अंतरिक्ष प्रक्षेपण क्षमता वाला तीसरा देश बना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शनिवार को भारत के अंतरिक्ष इतिहास का एक नया अध्याय लिखा गया। हैदराबाद के एक स्टार्टअप ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ द्वारा बनाए गए ‘विक्रम-1’ रॉकेट ने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इसके साथ ही यह भारत का पहला ऐसा प्राइवेट रॉकेट बन गया है, जिसने पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में कदम रखा है।
बता दें कि शनिवार दोपहर को लॉन्चिंग से ठीक 5 मिनट पहले एक तकनीकी रुकावट आ गई, जिससे वहां मौजूद वैज्ञानिकों और टीम की सांसें थम गईं। करीब 35 मिनट की देरी और तनाव के बाद, लॉन्चिंग की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया। दोपहर ठीक 12:05 बजे ‘विक्रम-1’ ने पहले लॉन्चपैड से गरजते हुए आसमान की तरफ उड़ान भरी। स्काईरूट के इस पहले मिशन को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया था।
गौर करने वाली बात यह है कि इस रॉकेट ने अपने साथ ले गए 6 सैटेलाइट्स को पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊपर उनकी तय जगह पर बिल्कुल सही तरीके से पहुंचा दिया।
इसके अलावा स्काईरूट दुनिया की उन बेहद चुनिंदा कंपनियों में शामिल हो गई है, जिसने अपने पहले ही प्रयास में ऑर्बिटल लॉन्चिंग (कक्षा में पहुंचने) में सफलता पाई है।
यह सफलता भारत के लिए कई मायनों में बेहद खास और ऐतिहासिक है। इस सफलता के साथ ही अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां किसी प्राइवेट कंपनी ने अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचने वाला रॉकेट लॉन्च करने की क्षमता हासिल की है।
याद दिला दें कि आज से ठीक 46 साल पहले यानी 18 जुलाई 1980 को भारत की सरकारी स्पेस एजेंसी इसरो ने अपने ‘SLV-3’ रॉकेट से पहली बार देश का सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा था। दिलचस्प बात यह है कि प्राइवेट कंपनी का यह ‘विक्रम-1’ रॉकेट भी इसरो के उस पुराने रॉकेट की तरह ही 22 मीटर ऊंचा है।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अब तक भारत में रॉकेट बनाने और लॉन्च करने का काम सिर्फ सरकारी संस्था इसरो करती थी। लेकिन इस लॉन्चिंग के बाद अब भारत में प्राइवेट कंपनियां भी खुद के रॉकेट डिजाइन करने और उन्हें अंतरिक्ष में भेजने के दौर में शामिल हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- स्काईरूट ने पहले ही प्रयास में भारत को निजी अंतरिक्ष युग में पहुंचाया, 8 साल पुराने स्टार्टअप ने किया कमाल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News