—विज्ञापन—
सुपरस्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर अहम किरदार में नजर आई है. इस मूवी का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. यह मूवी सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज की गई थी.
यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. फिल्म को हर कोई काफी ज्यादा पसंद किया था. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 18 करोड़ रुपये थे. इतना ही नहीं फिल्म ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जुलाई को 29 दिन हो चुके हैं और यह मूवी 240.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.
अगर आपने इस मूवी को सिनेमाघरों में नहीं देखा है, तो अब आप यह फिल्म घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि यह मूवी 09 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह मूवी पहले तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा.
आपको बता दें कि राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 30 जुलाई, 2026 को ओटीटी पर हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली है. जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का लोग ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
वहीं ‘पेद्दी’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह मूवी एक एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इस फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी देखने को मिलती है, जो आदिवासी गांव में रहता है. वो अपने समुदाय के सम्मान के लिए आवाज उठाता है. यह फिल्म आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है. इस मूवी में जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु ने अहम किरदार निभाया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपना प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in