The Odyssey Box Office Collection Day 2: क्रिस्टोफर नोलन की फ़िल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त रफ़्तार से आगे बढ़ रही है. मैट डेमन, टॉम हॉलैंड और ऐनी हैथवे स्टारर इस एपिक फ़ैंटेसी ड्रामा की कमाई में दूसरे दिन अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई 39 करोड़ के पार पहुंच गई है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे दिन ज़बरदस्त बढ़त दर्ज की थी. क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने दूसरे दिन 8,791 शो में अनुमानित 22 करोड़ (नेट) की कमाई की, जो इसके ओपनिंग डे के मुक़ाबले एक अच्छी बढ़त है. इसके साथ ही, फ़िल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 39.40 करोड़ हो गया है, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 47.03 करोड़ है.
‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की कमाई
फिल्म की 22 करोड़ की नेट कमाई, इसके ओपनिंग-दिन के 17.40 करोड़ के कलेक्शन से 26.4% ज़्यादा थी.यह दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया और लोगों के बीच फिल्म की तारीफ़ को दिखाता है, क्योंकि नोलन की यह शानदार फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. ऑक्यूपेंसी की बात करें तो, ‘द ओडिसी’ में दूसरे दिन 54.4% दर्शक पहुंचे. फिल्म का इंग्लिश वर्शन बॉक्स ऑफिस पर छाया रहा और दिन की कुल कमाई में 17.75 करोड़ का योगदान दिया, जबकि हिंदी-डब्ड वर्शन ने 2.35 करोड़ कमाए.
‘द ओडिसी’ नोलन के करियर की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग
मीडिया में आए फ़िल्म ने घरेलू स्तर पर 120.5 मिलियन और 73 अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से 137.3 मिलियन की कमाई की है. इस प्रदर्शन के साथ ‘द ओडिसी’ ने नोलन के करियर की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग हासिल की है, और ‘द डार्क नाइट राइज़ेज़’ को पीछे छोड़ दिया है. इस शानदार ओपनिंग के साथ फ़िल्म ‘ओपेनहाइमर’ से भी काफी आगे निकल गई है. ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज़ के शुरुआती दौर में ही ‘ओपेनहाइमर’ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग के कुल आंकड़े को पार कर लिया है.
क्या है कहानी और इसकी स्टार कास्ट
क्रिस्टोफ़र नोलन की लिखी और निर्देशित ‘द ओडिसी’ एक शानदार फ़ैंटेसी-एक्शन फ़िल्म है, जो होमर की मशहूर ग्रीक कविता पर आधारित है. ‘द ओडिसी’ में कई बड़े स्टार्स हैं; मैट डेमन मशहूर ओडिसियस का किरदार निभा रहे हैं। टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमैकस की भूमिका में हैं, जबकि रॉबर्ट पैटिनसन एंटिनस का रोल कर रहे हैं. ऐनी हैथवे पेनेलोप का किरदार निभा रही हैं और चार्लीज़ थेरॉन आकर्षक कैलिप्सो के रोल में हैं। फ़िल्म में लुपिता न्योंगो, ज़ेंडया, जॉन बर्नथल, हिमेश पटेल, जॉन लेगुइज़ामो और मिया गोथ भी शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं….शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED