Deoria News: आधा दर्जन गांवों की 500 एकड़ फसल डूबी – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बरसात के पानी से आधा दर्जन गांवों की करीब 500 एकड़ खरीफ की फसल डूब गयी है। बरसात का पानी निकलने का रास्ता बंद होने से यह समस्या आई है। कई दिनों से खेत में पानी लगने से धान की फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गयी है। सड़क बनाने के दौरान पानी निकालने का ध्यान नहीं रखने से समस्या गंभीर हो गयी है। इससे रामपुर कारखाना के उत्तरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों और किसान संगठनों ने पानी निकालने को अफसरों से गुहार लगा चुके हैं। रामपुर कारखाना के उत्तरी क्षेत्र से डिघवा, मदरापाली बुलाकी, मंदिरापाली, गोविंदपुर होकर सिरसिया राजवाहा की नहर निकली है।

इसके पश्चिम तरफ आधा दर्जन गांवों में बरसात का पानी खेतों से होकर रामपुर कारखाना के नाले में चला जाता है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान नहीं होता था। लेकिन कुछ माह पहले पोखरभिंडा लाला गांव से एक विद्यालय तक रास्ते का निर्माण कराया गया। सड़क उंचा करने और बहाव वाले क्षेत्र की जगह दूसरी जगह साइफन लगाया गया। लेकिन बरसात में पानी निकलने का इंतजाम नहीं किया गया। इसका खामियाजा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। एक तरफ नहर और दूसरी तरफ पीच सड़क होने से बीच के गांवों, खेतों का पानी निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश किसान सभा एवं किसान यूनियन चढूनी ने किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया कि सदर तहसील में पाण्डेय चक चौराहा पर पीडब्लूडी द्वारा निर्मित नाला जाम होने से करीब 150 एकड़ धान की फसल नष्ट होने के कगार पर हैं। सदर तहसील के गोविंदपुर के पश्चिम, मुण्डेरा लाला व शहबाजपुर के पूरव व डिघवा के दक्षिण से घिरा लगभग 500 एकड़ क्षेत्रफल में लगी धान की फसल नष्ट होने के कगार पर है। इसकी बाढ़ खण्ड, पीडब्लूडी के अधिकारियों को दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर गोविंदपुर और पाण्डेय चक में निरीक्षण कर खानापूर्ति की है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News