Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब राहत मिलेगी। सपा सांसद रमाशंकर राजभर के प्रस्ताव पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा क्षेत्र के 83 स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी सांसद रमाशंकर राजभर ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों में सलेमपुर उपनगर के नेहरू पार्क, सोहनाग रोड, हरैया वार्ड, मथुरा आरा मशीन, हरैया ईदगाह मस्जिद, औरंगाबाद, मझौलीराज समेत कई स्थान शामिल हैं। इन जगहों पर 250 केवीए से बढ़ाकर 400 केवीए तक क्षमता वृद्धि की जाएगी। वहीं भीमपुर, पिपरा नाजिर, सलेमपुर स्टेशन रोड, भरौली, कौड़िया जयराम, दाखिला, अतरौली, रामपुर बछउर, टेकनपुरा, रक्सा और बड़हरा आदि स्थानों पर 100 केवीए से 250 केवीए तक क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा डुमवलिया, नदौली, रजडीहा, महुआ पांडेय, पुरैना, पुरैनी, पिपरा भानमति, दुबौली, हरैया पेट्रोल पंप, सलेमपुर-मझौली मोड़, मलकौली, सहजौर, लार टाउन, तेतरी और मुरासो समेत कई जगहों पर 63 केवीए से 100 केवीए तक क्षमता वृद्धि होगी। वहीं सोनहुआ, चौरडीहा, हरैया लाला, लार बाईपास, भरौली, गौरी, बिरनी चौराहा, नेमा आदि स्थानों पर 25 केवीए से 63 केवीए तक क्षमता बढ़ाई जाएगी।
अजना, रुचापार, बरसीपार, महादेव टोला, कस्बा सलेमपुर, उरदौली, चकिया, कुंडौली मंदिर, पटना, डुमरी समेत कई स्थानों पर 10 केवीए से 25 केवीए तक क्षमता वृद्धि का कार्य स्वीकृत किया गया है। सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मरों पर अधिक भार होने से समस्या आ रही थी, वहां क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई है। इससे लो वोल्टेज और बार-बार होने वाले फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play