Deoria News: तमंचा टेस्टिंग के दौरान युवक को गोली लगने के मामले में तीन गिरफ्तार – Hindustan

Deoria News: ​लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव में छह जुलाई को तमंचा टेस्टिंग के दौरान चली गोली से एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गांव के पास से गिरफ्तार कर दिया। उसके पास से दो तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले के आरोपी अन्य तीन अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर घायल युवक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

क्षेत्र के जमसड़ा गांव में दो दिन पहले तमंचा टेस्टिंग के दौरान गोली प्रकाश यादव पुत्र स्व. रामबाबू यादव के गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस ​मामले में थाना के एसआई सत्यदेव कुमार की तहरीर दिया। आरोप है कि अमित यादव, शौर्य यादव निवासी मठ अमौना, शिवम यादव निवासी भागलपुर, शिवम यादव पता अज्ञात, अभिषेक यादव और अमन पटेल ने प्रकाश निवासी आदर्शनगर पिण्डी को एक सुनसान बागीचे में बुलाया। सभी ने षड्यंत्र रचा के तहत तमंचे को खोलने व बंद करने का नाटक करते हुए जान से मारने की नीयत से प्रकाश पर गोली चला दी।

गोली गले में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। एसआई की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को जमसड़ा गांव के समीप एक नवनिर्मित मकान से अमित यादव पुत्र लल्लन यादव, ​शौर्य यादव पुत्र नवल किशोर यादव, ​शिवम यादव पुत्र सदानंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, ​जबकि अन्य तीन फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

गोली कांड के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरव सिंह, सीओ, सलेमपुर

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News