Earthquake Today LIVE News: तिब्‍बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 95 की मौत- 62 घायल, झटकों से भारत में भी सहमे … – News18 हिंदी

Live
Earthquake Today LIVE News: चीन के तिब्‍बत क्षेत्र में भूकंप ने सुबह-सुबह जमकर तबाही मचाई. केवल भारत ही नहीं नेपाल और बांग्‍लादेश में भी इस भूकंप का असर देखने को मिला. अबतक 95 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. यह सभी मौत तिब्‍बत में ही हुई. यहां सुबह से अबतक 20 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. चीन की आर्मी ड्रोन की मदद से रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को आगे बढ़ा रही है.
Earthquake News Live update: चीन के तिब्‍बत क्षेत्र में आज सुबह आए भूकंप के चलते अबतक 95 लोगों की जान जा चुकी है. बड़ी संख्‍या में लोग घायल हैं, उनका इलाज नजदीकी अस्‍पताल में चल रहा है. ड्रोन की मदद लेकर घर के अंदर मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है. वहां इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है. चीन की सेना रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है. पूरे उत्‍तर भारत में मंगलवार सुबह 6:35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. 7.1 की तीव्रता से आए इस भूकंप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍य के लोग तो सुबह-सुबह दहशत में आ ही गए. असम से लेकर बिहार, मध्‍य प्रदेश और झारखंड में भी महसूस किए गए.  केवल भारत ही नहीं नेपाल, बांग्‍लादेश, चीन भी इस भूकंप की चपेट में आ गए.
भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि सर्द रातों के बीच घर पर सो रहे लोग की नींद टूट गई. कुछ इलाकों में लोग डर से कांपते हुए नजर आए. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि भूकंप के चलते चीन के तिब्‍बत रीजन में 95 लोगों की मौत हो गई है. एक घंटे के भीतर पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र भारत में नहीं था. पड़ोसी देश नेपाल और चीन के बॉर्डर पर जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र बताया जा रहा है.
भुकंप का केंद्र नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में था, जो चीन की सीमा के पास स्थित है. भूकंप के झटकों ने 2015 में काठमांडू के पास आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दीं, जिसमें लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे. स्थानीय जिला अधिकारी, रुपेश विश्वकर्मा ने सीएनएन को बताया, “झटके बहुत तेज थे, निश्चित रूप से हर कोई घबरा गया है.” उन्होंने कहा, “माउंट एवरेस्ट के नेपाल बेस कैंप के पास एक याक फार्म में सब कुछ हिल रहा था और कर्मचारी बहुत डरे हुए थे.”
सरकारी चैनल सीसीटीवी ने बताया कि तिब्बत में, चीनी वायु सेना सहित बचाव दल खोज प्रयासों में शामिल हो गए हैं. बाद में, इसने कहा कि 200 से अधिक चीनी सैन्य सैनिकों के पहले बैच को तिंगरी काउंटी में तैनात किया गया था, जिसमें 1,500 से अधिक स्टैंडबाय पर थे. ब्रॉडकास्टर के अनुसार, दोपहर तक तीन गांवों के फोन सिग्नल बंद हो गए थे.
चीन के राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन द्वारा पोस्ट किए गए सोशल मीडिया वीडियो के अनुसार, जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए आव्रजन पुलिस अधिकारियों को नंगे हाथों से मलबे में खुदाई करते देखा गया. फुटेज में ढहे हुए मकानों और टूटी दीवारों से भरा एक गाँव दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ निवासी सड़क के किनारे कंबल पर बैठे हैं और गर्म रहने के लिए गर्म पानी पी रहे हैं.
मन में तरह-तरह के सवाल उठने लाजमी हैं कि अगर इस तरह से भूकंप आ जाए तो तत्‍काल बचाव के लिए क्‍या करें और क्‍या ना करें. चलिए हम आपको इसके बारे में विस्‍तार में बताते हैं.
भूकंप की स्थिति में भूलकर भी ना करें ये काम?
1. यदि आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो नीचे जाने के लिए भूलकर भी लिफ्ट ना लें. भूकंप रुकने तक घर में ही रहें. जल्दबाजी में भागने से कोई दुर्घटना हो सकती है.
2. भूकंप की स्थिति में भूलकर भी घर के दरवाजों, खिड़की के पास ना खड़े हों. खासकर शीशे की खिड़कियां, दरवाजों से तो दूर ही रहें. इनके टूटने का खतरा हमेशा रहता है.
3. जब भूकंप के झटके बंद हो जाएं तब बिना देरी किए घर की खिड़कियों, दरवाजों को ना खोलें. कई बार ये झटकों से क्रैक हो जाते हैं, जो पता नहीं चलता है.
4. भूकंप की स्थिति में फंसे लोग घर के किसी भी बिजली के सामान को ना चलाएं. स्विच बोर्ड को ऑन-ऑफ ना करते रहें.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत में भूकंप के बाद हर जगह मातम पसरा हुआ है. जिस तरफ भी देखो मलबे से लाशें ही लाशें निकलती हुई नजर आ रही हैं. जो लोग भूकंप से बच निकले वो अब भूख से तड़प रहे हैं. चीन के प्रशासन की तरफ से लोगों को फूड पैकेट भी बांटे जा रहे हैं. हालांकि चीन की आर्मी अबतक सभी गावों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं कर पाई है. बहुत से गांव देहात में लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत में सुबह से एक दो बार नहीं बल्कि 20 बार भूकंप आ चुका है. 7.1 की तीव्रता सुबह आए भूकंप ने तिब्‍बत में जमकर तबाही मचाई. इससे पहले और बाद में लगातार भूकंप आते चले गए. हालांकि बाकी सभी झटके रिक्‍टर स्‍केल पर पांच की तीव्रता से कम ही रहे. इस क्षेत्र में लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं.
तिब्‍बत में आज सुबह आए भूकंप के बाद लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अबतक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक 95 लोगों की जान चीन के इस प्रांत में भूकंप के चलते जा चुकी है. बड़े स्‍तर पर राहत और बचाव का काम जारी है. लोग मलबे में दबकर अपनी जान गंवा बैठे हैं. घरों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी है.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत में भूकंप के बाद लगातार लोगों को बचाने का काम जारी है. चीन के तिब्‍बत क्षेत्र में लेवल-3 की इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. इसके तहत चीन की सेना के अलावा लोकल एडमिनिस्‍ट्रेशन भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद का प्रयास कर रहा है. प्रभावित लोगों अब बेघर हो चुके हैं. उन्‍हें फूड पैकेट बांटे जाने की व्‍यवस्‍था की जा रही है.
Earthquake Today LIVE: चीन के तिब्‍बत से भूकंप के बाद आ रही तस्‍वीरें डराने वाली हैं. हर जगह तबाही ही तबाही नजर आ रही है. लोग खुद ही अपनों को मलबे के बीच से निकालने में लगे हैं. भूकंप के बाद मोबाइल-टेलीफोन नेटवर्क भी खराब हो गए हैं। ऐसे में कोई अपना की सुध भी नहीं ले पा रहा है.
Earthquake Today LIVE: तिब्बत में मंगलवार सुबह आए भूकंप से बड़ी संख्‍या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस क्षेत्र में भूकंप रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. पिछले छह घंटे से भी ज्‍यादा वक्‍त में इस क्षेत्र में 18 भूकंप आ चुके हैं. पिछले करीब एक घंटे में ही वहां पांच भूकंप आ गए हैं. इन सभी भूकंप की तीव्रता 3.8 से 4.5 के बीच रही. कुदरत के ऐसे विक्राल रूप से लोग हैरान और परेशान हैं.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत भूकंप के बाद इस वक्‍त चीन की सेना तेजी से राहत और बचाव के काम में लगी है लेकिन चीन के इस क्षेत्र में इतनी त‍बाही मच चुकी है कि सेना के लिए वहां तक पहुंच पाना भी मुश्किल साबित हो रहा है. चीन अब ड्रोन की मदद से तबाही वाले क्षेत्रों का जायजा ले रहा है, ताकि जिस जगह ज्‍यादा नुकसान हुआ है, वहां पहुंचने पर अपना फोकस रखे. ऐसा करने से जल्‍द से जल्‍द लोगों तक राहत पहुंचाई जा सकेगी.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत में भूकंप के बाद ताजा हाल इतने बेकाबू हो चुके हैं कि वहां तक चीनी सेना राहत और बचाव कार्य के लिए भी नहीं पहुंच पा रही है. सड़कों की हालत जर्जर हो गई. भूकंप के बाद पहाड़ों से गिरे पत्‍थरों ने रास्‍तों को ब्‍लॉक कर दिया है. उधर, दूसरी तरफ लोग मलबे के बीच अपने घरों में फंसे हुए हैं. वो राहत का इंतजार कर रहे हैं.
Earthquake Today LIVE: चीन के तिब्‍बत में पिछले करीब छह घंटे में 14 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. पहला भूकंप सुबह 5:41 बजे 4.2 की तीव्रता से आया. इसके बाद दूसरा भूकंप 7.1 की तीव्रता से था, जिसके चलते इतनी तबाही मची. आगे भी भूकंप का सिलसिला नहीं थमा. हर कुछ मिनट में वहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. हालांकि इन सभी भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर पांच से कम रही. भूकंप के आखिरी झटके 11:27 बजे महसूस किए गए.
 
Earthquake Today LIVE: चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की तरफ से तिब्‍बत में आए भूकंप पर ज़िज़ांग मिलिट्री कमांड के हवाले से जानकारी दी गई. कहा गया कि बचाव दल भूकंप के केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं. भूकंप के केंद्र की ओर जाने वाली सड़कों को काफ़ी नुकसान हुआ है और रास्ते में पड़ने वाली इमारतों को भी अलग-अलग स्तर पर नुकसान हुआ है.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्‍या जहां 53 पहुंच गई है, घायलों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक अबतक मलबे में फंसे 62 घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है. उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है. चीन की आर्मी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत में भूकंप के चलते मरने वालों की संख्‍या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. अबतक 53 लोगों की सुबह-सुबह आए भूकंप में मरने की खबर सामने आ रही है. लोग अभी नींद से भी नहीं जागे थे और भूकंप ने हर तरफ तबाही मचा दी. बड़ी संख्‍या में लोगों के मलबे में फंसे होने की बात सामने आ रही है.
Earthquake Today LIVE: तिब्बत के शिगाज़े शहर में मंगलवार सुबह 6.8 की तीव्रता से आए भूकंप में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए. चीनी मीडिया के मुताबिक भूकंप का केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी पर था. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया.
Earthquake Today LIVE: चीन के तिब्‍बत क्षेत्र में सुबह-सुबह आए भूकंप के चलते अबतक 32 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. न्‍यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मौत का आंकड़ा इससे भी काफी ज्‍यादा हो सकता है. इस भूकंप ने तिब्‍बत में काफी तबाही मचाई है. राहत और बचाव का काम तेजी से चलाया जा रहा है। मलबे के बीच लोग घरों में ही फंस गए हैं.
Earthquake Today LIVE: चीन की सिन्हुआ न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार तिब्‍बत में बड़ी संख्‍या में लोग भूकंप के बाद ही मलबे के बीच घर में फंस गए हैं. उन्‍हें बाहर निकालने का काम चल रहा है. उधर, चीन की सीसीटीवी न्‍यूज वेबसाइट का कहना है कि चीन की स्टेट काउंसिल ने तिब्‍बत क्षेत्र में एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स भेजी है और लेवल-3 इमरजेंसी घोषित कर दी है.
Earthquake Today LIVE: नेपाल से भूकंप के बाद जिस तरह की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं, वो डराने वाली हैं. यहां बड़ी-बड़ी इमराते मलबे में तब्दील नजर आ रही हैं. जहां भी नजर पड़ रही है वहां तबाही ही तबाही दिख रही है. सोशल मीडिया पर तबाही से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
Earthquake Today LIVE: तिब्‍बत और नेपाल की सीमा पर भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है. चीन की तरफ से अबतक यह जानकारी सामने आ रही है कि तिब्‍बत में 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि इसके चलते कई इमारते जमीदोज हो गई. इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग भी घायल हुए हैं.
Earthquake Today LIVE: डेढ़ घंटे के अंदर छठा भूकंप आ गया है। 7.1 की तीव्रता से आए पहले भूकंप के बाद लगातार धरती डोल रही है. पहले एक घंटे में पांच भूकंप के बाद अब छठे भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। इस बार भी भूकंप का केंद्र चीन का ज़िज़ांग प्रांत ही रहा. चीन के तिब्‍बत के इस क्षेत्र में भूकंप का केंद्र रहा. 4.8 की तीव्रता से इस भूकंप के झटके महसूस किए गए.
मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके एक के बाद एक लगातार महसूस किए जा रहे हैं. एक घंटे में कुल पांच बार धरती अबतक डोल चुकी है. इन सभी भूकंप का केंद्र नेपाल सीमा के करीब चीन का ज़िज़ांग प्रांत ही है. चौथा भूकंप पांच की तीव्रता से 7:13 और पांचवां भूकंप 4.9 की तीव्रता से 7:29 पर आया. यानी कुल 55 मिनट के अंदर पांच भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए.
Earthquake Today LIVE: सुबह 6:35 बजे आए 7.1 की तीव्रता से भूकंप के बाद भी झटके थम नहीं रहे हैं. एक के बाद भूकंप आने से लोग सहमे हुए हैं. चीन के ज़िज़ांग में दूसरा झटका 7:02 बजे महसूस किया गया. इसकी तीव्रता 4.7 रही. फिर 07:07 बजे तीसरा भूकंप आया। यह भूकंप भी चीन के ज़िज़ांग से ही उपजा, जिसकी तीव्रता 4.9 रही.
Earthquake News Live update: चीन के तिब्‍बत क्षेत्र में आज सुबह आए भूकंप के चलते अबतक 95 लोगों की जान जा चुकी है. बड़ी संख्‍या में लोग घायल हैं, उनका इलाज नजदीकी अस्‍पताल में चल रहा है. ड्रोन की मदद लेकर घर के अंदर मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है. वहां इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है. चीन की सेना रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है. पूरे उत्‍तर भारत में मंगलवार सुबह 6:35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. 7.1 की तीव्रता से आए इस भूकंप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍य के लोग तो सुबह-सुबह दहशत में आ ही गए. असम से लेकर बिहार, मध्‍य प्रदेश और झारखंड में भी महसूस किए गए.  केवल भारत ही नहीं नेपाल, बांग्‍लादेश, चीन भी इस भूकंप की चपेट में आ गए.
भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि सर्द रातों के बीच घर पर सो रहे लोग की नींद टूट गई. कुछ इलाकों में लोग डर से कांपते हुए नजर आए. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि भूकंप के चलते चीन के तिब्‍बत रीजन में 95 लोगों की मौत हो गई है. एक घंटे के भीतर पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र भारत में नहीं था. पड़ोसी देश नेपाल और चीन के बॉर्डर पर जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र बताया जा रहा है.
भुकंप का केंद्र नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में था, जो चीन की सीमा के पास स्थित है. भूकंप के झटकों ने 2015 में काठमांडू के पास आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दीं, जिसमें लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे. स्थानीय जिला अधिकारी, रुपेश विश्वकर्मा ने सीएनएन को बताया, “झटके बहुत तेज थे, निश्चित रूप से हर कोई घबरा गया है.” उन्होंने कहा, “माउंट एवरेस्ट के नेपाल बेस कैंप के पास एक याक फार्म में सब कुछ हिल रहा था और कर्मचारी बहुत डरे हुए थे.”
सरकारी चैनल सीसीटीवी ने बताया कि तिब्बत में, चीनी वायु सेना सहित बचाव दल खोज प्रयासों में शामिल हो गए हैं. बाद में, इसने कहा कि 200 से अधिक चीनी सैन्य सैनिकों के पहले बैच को तिंगरी काउंटी में तैनात किया गया था, जिसमें 1,500 से अधिक स्टैंडबाय पर थे. ब्रॉडकास्टर के अनुसार, दोपहर तक तीन गांवों के फोन सिग्नल बंद हो गए थे.
चीन के राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन द्वारा पोस्ट किए गए सोशल मीडिया वीडियो के अनुसार, जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए आव्रजन पुलिस अधिकारियों को नंगे हाथों से मलबे में खुदाई करते देखा गया. फुटेज में ढहे हुए मकानों और टूटी दीवारों से भरा एक गाँव दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ निवासी सड़क के किनारे कंबल पर बैठे हैं और गर्म रहने के लिए गर्म पानी पी रहे हैं.
मन में तरह-तरह के सवाल उठने लाजमी हैं कि अगर इस तरह से भूकंप आ जाए तो तत्‍काल बचाव के लिए क्‍या करें और क्‍या ना करें. चलिए हम आपको इसके बारे में विस्‍तार में बताते हैं.
भूकंप की स्थिति में भूलकर भी ना करें ये काम?
1. यदि आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो नीचे जाने के लिए भूलकर भी लिफ्ट ना लें. भूकंप रुकने तक घर में ही रहें. जल्दबाजी में भागने से कोई दुर्घटना हो सकती है.
2. भूकंप की स्थिति में भूलकर भी घर के दरवाजों, खिड़की के पास ना खड़े हों. खासकर शीशे की खिड़कियां, दरवाजों से तो दूर ही रहें. इनके टूटने का खतरा हमेशा रहता है.
3. जब भूकंप के झटके बंद हो जाएं तब बिना देरी किए घर की खिड़कियों, दरवाजों को ना खोलें. कई बार ये झटकों से क्रैक हो जाते हैं, जो पता नहीं चलता है.
4. भूकंप की स्थिति में फंसे लोग घर के किसी भी बिजली के सामान को ना चलाएं. स्विच बोर्ड को ऑन-ऑफ ना करते रहें.

एक बॉल में इतने रन भी बन सकते हैं, कभी सोचा नहीं था!
'मेरे से गलती…', डायरेक्टर ने हाथ जोड़कर मांगी थी जितेंद्र की हीरोइन से माफी, फिर दे डाली 1992 में ब्लॉकबस्टर
DAP-यूरिया से कई गुना बेहतर है जीवामृत खाद, इन चीजों से घर पर करें तैयार, कम खर्च में होगा ज्यादा मुनाफा
4 साल में बनी ये फिल्म…सुपरहिट थी जोड़ी, फिर भी हुई बहुत बुरी तरह फ्लॉप, बजट 110 करोड़ और कमाई बस…
500 या 1000 नहीं…दुनिया में हैं इतनी हजार भाषाएं
सर्दियों में गार्डन को देना है आकर्षक लुक, लगाएं ये पांच फूल के पौधे, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
OTT Spot: फिल्म शुरू होते ही 3 मिनट में ट्विस्ट, रोमांचक कहानी, आखिर तक सस्पेंस, 'दृश्यम' से भी जबरदस्त है ये थ्रिलर मूवी
जानिए क्यों इतनी खास है यहां की ये कुल्लड़ वाली टिक्की
जनवरी की ठंड में इस विधि से करें भिंडी की खेती… फरवरी में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! लेकिन 6 बातों का रखें खास ध्यान
लाइव ब्लॉग
20 minutes ago
39 minutes ago
2 hours ago
43 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News