Elon Musk के Starlink विवाद पर आकाश अंबानी ने क्या कहा? – Aaj Tak

Feedback
रिलायंस जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि Jio अपनी सैटेलाइट सर्विस पर तेजी से काम कर रही है. उन्होंने अभी यह बताने से इनकार कर दिया कि कंपनी भारत में अपनी पहली सैटेलाइट सर्विस कब शुरू करेगी.
आकाश अंबानी ने यह बात इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के दौरान इंडिया टुडे से खास बातचीत में कही. उनसे एलॉन मस्क के हाल ही में दिया गया बयान और भारत में Starlink को लेकर चल रही चर्चा पर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, हम अभी सिर्फ काम पर फोकस करना चाहते हैं और भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी सर्विस देना चाहते हैं.
घरों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने में मदद करेगी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी
आकाश अंबानी ने बताया कि सैटेलाइट टेक्नोलॉजी आने वाले समय में ब्रॉडबैंड इंटरनेट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है. खासकर उन घरों में, जहां अभी तक नॉर्मल ब्रॉडबैंड नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है.
उनके मुताबिक, सैटेलाइट का सबसे बड़ा इस्तेमाल होम ब्रॉडबैंड में किया जा सकता है. इससे उन इलाकों तक भी इंटरनेट पहुंचाना आसान होगा, जहां फाइबर या दूसरे नेटवर्क पहुंचाना मुश्किल है.
आकाश अंबानी ने कहा कि Jio पहले से ही देश के ज्यादा से ज्यादा घरों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने पर काम कर रही है और सैटेलाइट कनेक्टिविटी इस काम को और तेजी से आगे बढ़ा सकती है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी आज करेंगे IMC 2026 का उद्धाटन, 6G से AI तक पर फोकस
स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर Jio का फोकस
आकाश अंबानी ने यह भी बताया कि Jio अपनी सैटेलाइट सर्विस के लिए एंड-टू-एंड स्वदेशी टेक्नोलॉजी तैयार करने में अच्छी प्रोग्रेस कर रही है. कंपनी की कोशिश है कि उसकी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी ग्लोबल स्टैंडर्ड के बराबर हो, या उनसे आगे निकले.
Jio पहले भी अपनी दूसरी टेक्नोलॉजी को लेकर इसी तरह का फोकस दिखा चुकी है. अब कंपनी सैटेलाइट इंटरनेट में भी इसी लेवल की टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रही है.
Starlink को लेकर क्या है मामला?
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर Jio के साथ-साथ एलॉन मस्क की कंपनी Starlink भी चर्चा में है. स्टारलिंक रूरल और ऐसे इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी कर रही है, जहां अभी नॉर्मल ब्रॉडबैंड नेटवर्क की पहुंच कम है.
स्टारलिंक को भारत में सर्विस शुरू करने का लाइसेंस मिल चुका है. इसके अलावा Jio और Airtel की OneWeb को भी लाइसेंस मिला है. हालांकि, कमर्शियल सर्विस शुरू करने से पहले कुछ सिक्योरिटी और स्पेक्ट्रम से जुड़ी मंजूरी बाकी है.
एलॉन मस्क ने आरोप लगाया था कि कुछ “ओलिगार्क” भारत में स्टारलिंककी एंट्री रोकने की कोशिश कर रहे हैं. सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया था और कहा था कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का आवंटन पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: iPhone और Samsung को टक्कर? Vivo V80 में 7200mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन
कब शुरू होगी Jio की Satellite Service?
सबसे बड़ा सवाल अभी यही है कि Jio की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस आखिर कब शुरू होगी. इस पर आकाश अंबानी ने कोई तारीख नहीं बताई.
उन्होंने साफ कहा कि वह अभी लॉन्च की कोई सटीक तारीख नहीं बताना चाहते. यानी फिलहाल Jio की सैटेलाइट सर्विस पर काम तेजी से चल रहा है, लेकिन ग्राहकों को इसका इंतजार अभी थोड़ा और करना पड़ सकता है.
 
एलॉन मस्क
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News