Bhagalpur News: इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पीएम, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला जमुई।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।जमुई शहर के कचहरी चौक धरना प्रदर्शन का केंद्र बना रहा। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं नेज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ, ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा, भाजपा के गोद में जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम की अगुवाई राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर त्रिवेणी यादव कर रहे थे।
मौके पर विधानसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी रहे शमशाद आलम, राजेंद्र यादव, लोकसभा चुनाव में राजद की प्रत्याशी रही अर्चना भारती, विजय शंकर यादव सहित इंडिया गठबंधन के सैकड़ों नेताओं,कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया जा रहा था। डॉ त्रिवेणी यादव ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं व्यवस्था की निष्पक्षता के लिए है।वोट के अधिकार पर हमला, संविधान पर हमला है।लोकतंत्र बचाना है,तो बोलना होगा ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play