Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक लीक हो गया है, जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके जरिए उन्हें पहली बार स्क्रीन पर पगड़ी में देखा जा सकता है। ‘बिग बॉस 18’ में फैमिली वीक शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शो में विविनय डीसेना की वाइफ घर में आने वाली हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। ऐसे में अब विवियन और उनकी वाइफ की पहली झलक सामने आई है, जिसमें एक्टर को पत्नी को देख इमोशनल होता देखा जा सकता है।
दिलजीत दोसांझ जो इस वक्त दुनियाभर में छाए हुए हैं, उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने ही एक दूसरे की खूब तारीफ की। पीएम ने दिलजीत को कहा कि जैसा उनका नाम है वैसे ही वो सबका दिल जीत रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जो काफी दमदार दिख रहा है। अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को लेकर कहा है कि यहां ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्में नहीं बन सकती। बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के ‘देवरा’ को-एक्टर जूनियर एनटीआर को न्यू फेस बताया है। बिग बॉस 18 में विवियन की पत्नी ने घर में बने झूठे रिश्तों का पर्दाफाश किया है। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर बड़ी छोटी खबर को पढ़ने के लिए बने रहिए।
कुमार विश्वास एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने तैमूर के बहाने से सैफ पर निशाना साधा और कहा कि जिस लंगड़े ने रेप किया उसी का नाम ले लिया। चलिए बताते हैं पूरा मामला।
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की रिलीज का ऐलान हो गया है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/reel/DEUMRO6Oiz-/?igsh=MWRleGdzaWdjZGZ5ZQ%3D%3D
रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक लीक हो गया है, जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके जरिए उन्हें पहली बार स्क्रीन पर पगड़ी में देखा जा सकता है।
https://x.com/BrandAmit_/status/1874725363655545228
‘बिग बॉस 18’ में फैमिली वीक शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शो में विविनय डीसेना की वाइफ घर में आने वाली हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। ऐसे में अब विवियन और उनकी वाइफ की पहली झलक सामने आई है, जिसमें एक्टर को पत्नी को देख इमोशनल होता देखा जा सकता है।
https://www.instagram.com/p/DEUK7eTt0VE/
2021 ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अफसर समीर वानखेड़े ने एक बार फिर से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और चैट लीक्स पर बात की है। उन्होंने कहा कि उनको नहीं लगता है कि उन्होंने किसी बच्चे को अरेस्ट किया था।
भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। ऐसे में इस मूवी को लेकर एक्ट्रेस ने किस्सा साझा किया है कि वो इसकी शूटिंग के दौरान उनको लगा था कि सलमान उनके साथ फ्लर्ट कर रहे थे। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।
सिंगर अरमान मलिक ने शादी कर ली है और इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “तू ही मेरा घर”।
https://www.instagram.com/p/DEUDw6Gs97M/?img_index=3&igsh=eWlqbHF3ZnFhYWZt
पहले अरफीन और अब सारा Bigg Boss 18 से बाहर हो चुके हैं। अब उनका एक वीडियो आया है, जिसमें मीडिया ने पूछा है कि वो विवियन और करणवीर के बारे में क्या कहना चाहते हैं। अरफीन ने कहा कि करण पहले सही थे लेकिन अब उनका गेम अच्छा नहीं है, वहीं सारा ने विवियन को अच्छा बताया।
सलमान खान ने अंबानी परिवार के साथ जामनगर में अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्हें एक छोटी बच्ची मिली, जो उनकी फैन थी। सलमान ने उससे हाथ मिलाया और फिर सिर पर हाथ फेरते हुए आगे बढ़े। सलमान का ये जेस्चर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/reel/DESgqRKSWqY/?igsh=OGd0cTIxeXRiaTdq
अनुराग कश्यप ने कहा है बॉलीवुड भूल गया है कि दर्शक को क्या चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा’ को लेकर कहा कि बॉलीवुड वालों के पास इतना दिमाग नहीं कि वो ऐसी फिल्में बना सकें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस पर रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म अब तक कुल 35.40 करोड़ कमा पाई है, जबकि इसका बजट 50 करोड़ है।
Bigg Boss 18 में इस वक्त कंटेस्टेंट्स के घरवालें आ रहे हैं। शिल्पा की बेटी, करणवीर की बहन, अविनाश और चाहत की मां घर में आईं। विवियन की पत्नी भी घर में आईं और उन्होंने कई लोगों के चेहरे से पर्दा उठाया। उन्होंने अविनाश की दोस्ती पर सवाल खड़े किए और करण को भी विवयन का झूठा दोस्त बताया।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने नए साल पर फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। 1 जनवरी को भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 1,184.65 करोड़ हो गया है।
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें शाहिद का हटके अंदाज नजर आ रहा है। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
https://www.instagram.com/reel/DESAaT3yAyL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5a783310-2a4e-4bbd-a394-a30ba327adcf
दिलजीत दोसांझ ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस मीटिंग का वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए इसे एक खास यादगार मुलाकात बताया है।
https://www.instagram.com/reel/DESm_c9SiqU/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading