—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फैंस के साथ जानकारी शेयर की है कि उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह 2026 की पार्टी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं. लेकिन, उस वक्त मेरे अपेंडिक्स ने याद दिलाया कि थोड़ा धीरे हो जाओ. लंबी सांस लो. उन्होंने दोस्तों और परिवार वालों का आभार जताया. आमिर, चार्ल्स और अमीन जिन्होंने उनकी मदद की. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जो लोग उनके सूजे होठों पर हंस रहे थे. इसे उन्होंने एक एलर्जिक रिएक्शन बताया. उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अब ये नॉर्मल हैं और बिना ग्लैमर वाले हो गए हैं.
थलापति विजय ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी. इसे अगले साल यानी कि जनवरी, 2026 में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में बीते दिन 27 दिसंबर को मलेशिया में ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया था. इस दौरान फैंस को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि उनके लिए एक ही बात मायने रखती है. लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर आते हैं और लाइनों में खड़े रहते हैं. इसलिए वह उन लोगों के लिए अगले 30-33 साल खड़ा रहना चाहते हैं. एक्टर ने ऐलान किया कि वह फैंस से संन्यास ले रहे हैं.
फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. वीकेंड पर मुंबई में एक फिल्म सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में उन्हें चोटें भी आई है. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई. बताया जा रहा है कि अब साजिद खान रिकवरी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शनिवार को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, इसी कारण से उनकी सर्जरी हुई. फराह खान ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं.
इसके साथ ही कंगना रनौत को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं. उन्होंने आखिरी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए पोटो शेयर की है. उन्होंने बीते दिनों लगातार वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, वासुकी धाम, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और गृहनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे. अब एक्ट्रेस ने भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ कुल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे किए.
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फैंस के साथ जानकारी शेयर की है कि उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह 2026 की पार्टी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं. लेकिन, उस वक्त मेरे अपेंडिक्स ने याद दिलाया कि थोड़ा धीरे हो जाओ. लंबी सांस लो. उन्होंने दोस्तों और परिवार वालों का आभार जताया. आमिर, चार्ल्स और अमीन जिन्होंने उनकी मदद की. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जो लोग उनके सूजे होठों पर हंस रहे थे. इसे उन्होंने एक एलर्जिक रिएक्शन बताया. उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अब ये नॉर्मल हैं और बिना ग्लैमर वाले हो गए हैं.
आज आपको बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही लेकिन इसकी IMDB रेटिंग 10 में से 5.4 है. जबकी इसकी कमाई बजट से ढाई गुना ज्यादा रही है. वहीं, इसे बनाने में भी 6 साल का वक्त लगा था. फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स लीड रोल में थे. पढ़िए पूरी खबर.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है. ऐसे में अब फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसकी पहली झलक गुजरे जमाने की याद दिला रही है. देखिए टीजर.
‘गदर’ के डायरेक्टर डिजिटल कमेंंट्री से बातचीत में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था. उन्होंने सरपंच के जरिए 50-60 हजार लोग इकट्ठा किए थे और जब पत्थर फेंकने वाला सीन था इसके लिए आर्टिफिशियल पत्थर बनाए गए थे लेकिन वो खत्म हो गए थे, जिसकी वजह से लोग असली के पत्थर फेंकने लगे थे. हालांकि, लोगों को प्यार से समझाया गया है.
‘धुरंधर’ की कमाई के साथ ही अक्षय खन्ना भी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने ‘दृश्यम 3’ को छोड़ दिया, जिसके बाद उनके इस फैसले से फैंस भी हैरान हो गए. पढ़िए पूरी खबर.
एक्टर अरशद वारसी ने एक बार फिर से अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि मारिया के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे. मारिया के माता-पिता नहीं चाहते थे कि ये रिश्ता बने. चलिए बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
फिल्म ‘वृषभा’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो मोहनलाल की ये फिल्म कमाई के मामले में कौड़ियों की मोहताज हो गई है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने ओपनिंग डे पर 60 लाख, दूसरे दिन 32 लाख, तीसरे दिन 23 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.15 करोड़ रहा. हालांकि, इसकी चौथे दिन यानी कि रविवार की कमाई के आंकड़े सामने नहीं आए हैं.
सैकनिल्क के अनुसार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.47 करोड़ का बिजनेस किया है. इसने पहले दिन 7.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 4.97 करोड़ रहा.
‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म का डंका देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बज रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1058.25 हो चुका है. इसी के साथ ही ये इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. दूसरे नंबर पर ‘कांतारा’ है.
‘धुरंधर’ की रिलीज को 24 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने चौथे रविवार को भी 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म की कमाई लगातार डबल डिजिट में जारी है. मूवी ने चौथे रविवार को 22.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं, इसकी चौथे शुक्रवार की कमाई 15 करोड़, शनिवार को 20.5 करोड़ का कलेक्शन रहा, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 690.25 करोड़ तक हो गई है. पढ़िए पूरी खबर.
इसके साथ ही कंगना रनौत को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं. उन्होंने आखिरी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए पोटो शेयर की है. उन्होंने बीते दिनों लगातार वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, वासुकी धाम, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और गृहनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे. अब एक्ट्रेस ने भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ कुल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे किए.
फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. वीकेंड पर मुंबई में एक फिल्म सेट पर उनका एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में उन्हें चोटें भी आई है. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई. बताया जा रहा है कि अब साजिद खान रिकवरी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शनिवार को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, इसी कारण से उनकी सर्जरी हुई. फराह खान ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं.
थलापति विजय ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी. इसे अगले साल यानी कि जनवरी, 2026 में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में बीते दिन 27 दिसंबर को मलेशिया में ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया था. इस दौरान फैंस को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि उनके लिए एक ही बात मायने रखती है. लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर आते हैं और लाइनों में खड़े रहते हैं. इसलिए वह उन लोगों के लिए अगले 30-33 साल खड़ा रहना चाहते हैं. एक्टर ने ऐलान किया कि वह फैंस से संन्यास ले रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in