Entertainment News Live Updates: कोर्टरूम थ्रिलर 'सिस्टम' की रिलीज डेट अनाउंस, प्रभास की Fauzi की शूटिंग रुकी – News Nation TV

0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Entertainment News Live Updates: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की चुनावी जीत के बाद हर ओर बस उनकी ही चर्चा हो रही है. अब ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) फेम एक्टर रितेश देशमुख ने विजय को चुनावी जीत पर बधाई दी है. वहीं, रितेश की फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म माइकल ने धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मात दे दी है. इस बीच रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ( Riddhima Kapoor Sahni) बॉलीवुड में 45 की उम्र में डेब्यू करने जा रही है. रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी और मां नीतू कपूर भी फिल्म में नजर आएंगे. बर्थडे की बात करे तो विंदू दारा सिंह अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरों के लिए न्यूज नेशन के लाइव पर बने रहें.

सिद्धार्थ गुप्ता अपने करियर का सबसे बड़ा रोल निभाने जा रहे हैं. वह आने वाली फिल्म कृष्णावतारम् में भगवान कृष्ण का किरदार निभाएंगे, जिसके बारे में उन्होंने भावुक भरा पोस्ट शेयर किया और अपने संघर्ष को याद किया.
A post shared by Siddharth Gupta (@siddharthhgupta)

शबाना आजमी ने पुरानी तस्वीर शेयर कर विक्की कौशल संग मजेदार पल याद किए. इस पर विक्की का शर्माता रिएक्शन वायरल हो गया.
A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर पॉलिटिकल ड्रामा के साथ वापसी करने जा रही हैं. कंगना ने अपनी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का ऐलान करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई है. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
A post shared by Manikarnika Films Production (@manikarnikafilms)

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त ने जाने-माने सिंगर पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी के साथ-साथ जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.इस शिकायत में पलाश पर आरोप लगा है कि ये घटना 22 नवंबर को सांगली-आष्टा सड़क पर स्थित एक टोल प्लाजा पर हुई थी. विज्ञान प्रकाश माने ने बताया कि पलाश से बहस के दौरान उन्होंने जाति-आधारित अपमानजनक कमेंट्स किए. पुलिस ने SC/ST एक्ट लगाते हुए धारा 3(1) के साथ-साथ धारा 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है.

डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच अपने साले ओजस गौतम के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया. साथ ही फिल्म में उनके काम की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘लीजेंड’ बताया.
A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी फौजी की शूटिंग बीच में ही रुक गई है। खबरों की मानें तो फिल्म फौजी के क्रू मेंबर की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. 

एकता कूपर ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता जीतेंद्र और अक्षय कुमार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा- ‘उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार ही फिल्म इंडस्ट्री की कमर्शियल रीढ़ को मजबूत बनाए रखते हैं, क्योंकि एक्टर्स का लगातार काम करना हर स्तर के प्रोड्यूसर्स के लिए मौके पैदा करता है.’
A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

सोनाक्षी सिन्हा और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की अपकमिंग फिल्म ‘सिस्टम’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 22 मई को रिलीज होगी.
A post shared by prime video IN (@primevideoin)

जब से बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले स्टारर फिल्म ‘बंदर’ का ऐलान हुआ है, दर्शकों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है. अब मेकर्स ने बॉबी का नया लुक आउट कर दिया है.
A post shared by Saffron Magicworks (@saffronmagicworks)

जान्हवी और राम चरण की फिल्म “पेड्डी” 4 जून को रिलीज होगी. वहीं वरुण की कॉमेडी फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” एक दिन बाद 5 जून को रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्में के बीच कड़ी टक्कर दिखेगी. अब इस पर जान्हवी कपूर ने रिएक्शन दिया है और कहा  “लगता है हम भिड़ने वाले हैं यार वरुण धवन.”
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है. ज्योति के वकील ने दावा किया है कि उनकी ओर से 12 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है. कोर्ट में दोनों की गैरमौजूदगी के कारण अब अगली तारीख दी गई है.

दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का उदयपुर के पास एक कार दुर्घटना में निधन हो गया, जिससे दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. पवन कल्याण और रजनीकांत ने दुख जताया है. 
శ్రీ ఆర్ బి చౌదరి గారి మరణం దిగ్భ్రాంతికరం

ప్రముఖ నిర్మాత, సూపర్ గుడ్ ఫిల్మ్ అధినేత శ్రీ ఆర్ బి చౌదరి గారు మరణం దిగ్భ్రాంతి కలిగించింది. రాజస్థాన్ లోని ఉదయ్ పూర్ వద్ద జరిగిన రోడ్డు ప్రమాదంలో శ్రీ చౌదరి గారు దుర్మరణం చెందారనే దుర్వార్త నమ్మలేకపోయాను. ఆయన ఆత్మకు శాంతి చేకూరాలని…
என் அருமை நண்பர் சூப்பர் குட் ஃப்லிம்ஸ் ஆர்.பி. செளத்ரி அவர்கள் தலை சிறந்த தயாரிப்பாளர். அருமையான மனிதர். எத்தனையோ இளம் இயக்குநர்களுக்கு வாய்ப்பளித்து திரையுலகை வாழவைத்தவர்.

அவருடைய அகால மரணச் செய்தி எனக்கு பேரதிர்ச்சியையும், மிகுந்த வேதனையையும் அளிக்கிறது.

அவர்…

फिल्म  ‘स्वयंभू’ के मेकर्स ने कुछ समय पहले वॉर-क्राई ट्रैक रा रा धीवरा रिलीज किया था. जिसने अब अपनी जबरदस्त एनर्जी और फैंस के शानदार रिस्पॉन्स से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
A post shared by Nikhil Siddhartha (@actor_nikhil)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 4.90 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 44.40 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन अब 52.68 करोड़ रुपये हो गई है.
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

 ‘शक्तिमान’ के ‘तमराज किलविश’ सुरेंद्र पाल ने मुकेश खन्ना को जिद्दी बताया. उन्होंने कहा- ‘वो जिद्दी हैं इसलिए समझौता नहीं करेंगे.’ वहीं, सुरेंद्रे पाल की सोच मुकेश खन्ना से काफी अलग नजर आई और उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को शक्तिमान के रोल के लिए बेस्ट ऑप्शन बताया. उन्होंने कहा कि रणवीर इसके लिए गलत नहीं हैं.

‘माइकल’ ने महज 12 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बहुत पीछे छोड़ दिया है. माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड 3,300 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,789 करोड़ है. इस कलेक्शन से ‘माइकल’ मूवी का कलेक्शन कहीं गुना ज्यादा है. वहीं ‘माइकल’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

एक्टर रितेश देशमुख ने थलापति विजय की चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी है. रितेश देशमुख ने विजय की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘फैसला आ गया है. बहुत-बहुत बधाई. इस अविश्वसनीय और ऐतिहासिक जीत पर आपको हार्दिक बधाई. ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे और आप जनता की भलाई के लिए अथक परिश्रम करते रहें.’
The verdict is out !! Huge congratulations to @actorvijay on this incredible and monumental victory. May the force be with you, may you tirelessly work for the good of the people. pic.twitter.com/gdkMZvFuCM

Stocks to Watch Today: बाजार में गिरावट के संकेत, Bajaj Finance और Adani Power समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को

Subscribe to our Newsletter!

इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News