Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना ने 'मैसा' के सेट से फोटो की शेयर, श्रेयस तलपड़े ने किए ओंकारेश्वर के दर्शन – News Nation TV

0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhoot Bangla) और हॉलीवुड फिल्म माइकल (Michael) इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं. वहीं, रणवीर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से अभी तक लोगों का क्रेज नहीं उतरा है. दूसरी ओर मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ के टीजर को लेकर आधिकारिक मुहर लग गई है. इस फिल्म का टीजर 29 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे रिलीज किया जाएगा. फिल्मों के अलावा अन्य खबरों की बात करें तो कंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्पॉट की गई. वहीं, आज यानी 28 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु का बर्थडे हैं. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे वाइव ब्लॉग पर बने रहें.

लीडिंग पोर्टल से बातचीत के दौरान आमिर खान ने 3 Idiots के सीक्वल की प्रोग्रेस पर बात की है. आमिर ने कहा- ‘इस समय मैं थ्री-इडियट्स 2 पर काम कर रहा हूं. मैंने नरेशन सुना और मुझे वह पसंद आया. अभी भी स्क्रिप्ट पर काफी काम होना बाकी है, लेकिन कहानी बहुत ही अच्छी है. फिल्म में ह्यूमर भी होगा और एक अनोखी कहानी भी देखने को मिलेगी। यह 3 इडियट्स की स्टोरी की तरह ही होगी, लेकिन इसमें 10 साल बाद की कहानी को दिखाया जाएगा.’

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग मई की शुरुआत में शुरू होगी. वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि ये 15 से 20 दिनों का शेड्यूल होगा.

श्रेयस तलपड़े ने 27 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. एक्टर का वीडियो अब वायरल हो रहा है.
A post shared by trending.news_network (@actor_darshan_omkareshwar)

रश्मिका मंदाना ने ‘मैसा’ के सेट से फोटो शेयर की है. इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त विजुअल शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फिल्म की इंटेंसिटी का इशारा दिया और कैप्शन में लिखा, “#Mysaa के सेट पर चीजें बहुत खूनी

प्रीति जिंटा से पूछा कि उनके लिए शोहरत, प्राइवेसी और मन की शांती में से उन्हें सबसे ज्यादा क्या कुर्बान करना पड़ा?. इस पर एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया वो काफी हैरान करने वाला था.
Nothing is a sacrifice…. I have learnt to accept things the way they are & manage expectations. Now life is a big balancing act for me because I’m a very private person. I do love interacting with my fans & not disappointing anyone by giving them pictures but at the same time… https://t.co/4apfnQLGJ3

फेमस यूट्यूहर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी गर्लफ्रेंड का फेस रिवील किया है. रणवीर एक्ट्रेस जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं. जिन्हें कुछ समय पहले सीरीज भय में देखा गया था.
A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने आने वाले दिनों में 2 नई फिल्मों के लिए एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिला लिया है. दोनों फिल्में जल्द ही शुरू की जाएंगी. जिनमें से एक का नाम  ‘भूत पुलिस’ बताया जा रहा है.

दरअसल, फिल्म में दीपिका की एंट्री धमाकेदार है. अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीन भी है. लेकिन एक्ट्रेस अब प्रेग्नेंट हैं तो मेकर्स ने उन सीन्स को बॉडी डबल की मदद से शूट करने का फैसला किया है. वहीं, दीपिका खुद ड्रामेटिक, लाइट एक्शन और इमोशनल सीन्स की शूटिंग करेंगी.
A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.05 करोड़ हो गया है. फिल्म ने टोटल ग्रॉस कलेक्शन 139.25 करोड़ कर लिया है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को सोमवार देर रात में स्पॉट किया गया. दोनों साथ में एयरपोर्ट पर दिखे. प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका पहली बार पब्लिक में दिखीं.
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डीप क्लींजिंग देने का काम कर सकते हैं ये Men Face Wash
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को

Subscribe to our Newsletter!

इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News