US Israel Iran War Live: इजरायल का लेबनान में 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला, बेक्का और दक्षिणी इलाकों में बरसे – ABP News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचे हैं, जो पिछले 48 घंटों में उनकी तीसरी यात्रा है. अराघची मंगलवार (27 अप्रैल) को रूस की यात्रा खत्म करने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे. इससे पहले उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी, दोनों नेताओं के बीच मौजूदा हालात पर चर्चा हुई. रूस ने ईरान का समर्थन करते हुए अमेरिका और इजरायल के हमलों की आलोचना की.
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद ईरान की ‘मजबूती’ ने वैश्विक प्रभाव डाला है. उन्होंने कहा कि अब पश्चिमी देश होर्मुज स्ट्रेट में ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए ईरान से बातचीत को मजबूर हैं. उधर, इजरायली वायुसेना ने लेबनान के बेक्का घाटी और दक्षिणी इलाकों में 20 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया, जिनमें हथियार भंडारण और लॉन्च साइट्स शामिल थीं. इजरायल का कहना है कि ये ठिकाने हिजबुल्लाह से जुड़े थे और सुरक्षा खतरे को देखते हुए कार्रवाई जारी रहेगी.
अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी फिर बढ़ने लगी है. यूएस सेना ने ईरानी तेल ले जा रहे दो टैंकरों को जब्त कर लिया. अमेरिका के इस एक्शन पर तेहरान ने निशाना साधा और इस कार्रवाई को ‘बीच समुद्र में हथियारों के दम पर की गई लूट’ और अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताया. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, अमेरिका ‘समुद्री डकैती’ को कानूनी रूप देने की कोशिश कर रहा है, बीच समुद्र में जहाजों को जब्त करना खुलेआम लूटपाट है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दुनिया अब ‘समुद्री लुटेरों की वापसी’ देख रही है. उनका आरोप है कि अमेरिकी अधिकारी कानूनी वारंट और सरकारी झंडे का इस्तेमाल करके इस ‘अवैध लूट’ को सही ठहराने का नाटक कर रहे हैं.
ईरानी के उप रक्षा मंत्री रजा तलाई-निक ने कहा कि ईरान अपनी रक्षा क्षमताओं को स्वतंत्र देशों खासतौर पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों के साथ साझा करने के लिए तैयार है.
रूस का कहना है कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में यातायात सीमित करने का अधिकार है. संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेन्ज़िया ने कहा कि ईरान को होर्मुज  में यातायात सीमित करने और उसे नियंत्रित करने का अधिकार है. उन्होंने पश्चिमी देशों पर भी निशाना साधा.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News