Etah News: पेड़ काटकर बेंचने के विवाद में बड़े भाइयों ने छोटे भाई को जलाया – Hindustan

Etah News: सकीट, खेत से पेड़ काटकर बेंचने के विवाद में भाइयों ने बहनोई के साथ मिलकर छोटे भाई पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं पेट्रोल डालकर जला दिया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। इलाज कराने के बाद पीड़ित वापस गांव आए है। मामले में घायल की पत्नी ने दो जेठ, बहनाई के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सकीट के गांव राधेनगर निवासी आशा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति सुभाष, वह परिवार के साथ जिला आगरा थाना एत्मादपुर के गांव नवलपुर में रहते है। बताया कि फरवरी माह में शादी समारोह में पति शामिल होने गांव आए थे।

आरोप है कि उनके खेत में दस पेड़ लगे हुए थे। पति दस फरवरी को देखने गए थे। खेत पर पेड़ नहीं मिले। जिसके बाद पति ने घर पर आकर जानकारी की। पता चला कि भाइयों ने मिलकर पेड़ बेच दिए है। पति ने रुपये मांगे। आरोप है कि आरोपी जेठ अजीत, एक अन्य भाई, बहनोई ने मिलकर पति सुभाष चन्द्र पर हमला कर दिया। इतना ही नही पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे पति गंभीर रुप से झुलस गए। आगरा से उपचार कराने के बाद पीड़ित गांव लौटे और पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सकीट मधु दुबे ने बताया कि बड़े भाइयों पर छोटे भाई को आग से जलाने का आरोप है। इलाज कराने के बाद वापस लौटे है और तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News