Sultanpur News: शिशु मंदिर के सभागार में लगा प्रशिक्षण वर्ग – Hindustan

Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर के शिशु मंदिर सभागार में संकुल के गणित एवं विज्ञान वर्ग के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने पंचपदी शिक्षण पद्धति और ज्ञानेन्द्रियों तथा कर्मेंद्रियों के विकास पर व्यापक प्रकाश डाला। कहा विद्यार्थियों को ज्ञान पिपासु बनाने में आचार्य की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।इससे पूर्व प्रधानाचार्य एवं सुलतानपुर संकुल प्रमुख राकेश मणि त्रिपाठी ने गणित तथा विज्ञान वर्ग के प्रशिक्षण की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आचार्यों को विद्यार्थियों के अधिगम को बढ़ावा देने और विविध कक्षा परिवेशों के अनुकूल ढलने के लिए आवश्यक कौशलों से लैस करना है।
गणित विषय के प्रशिक्षक गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित संकाय प्रमुख डॉ जेएन मिश्र ने गणितीय गणनाएं एवं सूत्रों की सूक्ष्म व्याख्या कर आधुनिक तकनीक से शिक्षण कौशल के अधिगम की बारीकियों से परिचित कराया तो विज्ञान विषय के प्रशिक्षक के रूप में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज सुलतानपुर के भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान समन्वयक शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने आधुनिक शिक्षण तकनीकों , प्रायोगिक गतिविधियों और नई वैज्ञानिक अवधारणाओं से परिचित कराते हुए समझाया कि किस प्रकार विज्ञान विषय को रोचक और वास्तविक जीवन से जोड़कर पढ़ाया जा सकता है। केन्द्रीय विद्यालय अमहट सुलतानपुर के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रशिक्षक अभिषेक तिवारी, रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ शशांक श्रीवास्तव विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता सुमंत पाण्डेय, सुलतानपुर संकुल के प्रशिक्षण प्रमुख ब्रह्मनारायण शुक्ल, विज्ञान प्रमुख द्वारिका नाथ पाण्डेय, गणित प्रमुख अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्य युगल किशोर, रेनू सिंह, दिलीप सिंह, पूनम सिंह, ऊषा सिंह तथा पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार पाण्डेय एवं शरद श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News