Araria News: जलजमाव से निपटने को नाले में उतरे प्रधान सहायक और वार्ड पार्षद – Hindustan

Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। कभी-कभी जिम्मेदारी इतनी बड़ी हो जाती है कि पद, प्रतिष्ठा और सुविधा सब पीछे छूट जाते हैं। रविवार को फारबिसगंज नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ऐसा ही उदाहरण पेश किया। सदर रोड पर जलजमाव की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कामाख्या नारायण सिंह, वार्ड पार्षद गणेश गुप्ता तथा मुख्य पार्षद के चालक पिंटू कुमार खुद नाले (ड्रेनेज) में उतर गए और घंटों की मेहनत से जाम को साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर रोड का पानी रेलवे पटरी के नीचे बने बड़े नाले से होकर अस्पताल रोड होते हुए सताधार में गिरता है।

लेकिन मेन ड्रेन निर्माण के दौरान इस निकासी मार्ग को बालू और मिट्टी से भरे बोरों से पूरी तरह जाम कर दिया गया था। इसके कारण पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई और सदर रोड पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कामाख्या नारायण सिंह, वार्ड पार्षद गणेश गुप्ता एवं मुख्य पार्षद के चालक पिंटू कुमार बिना किसी देरी के खुद नाले में उतर गए। तीनों ने मिलकर एक-एक कर बालू और मिट्टी से भरे करीब 30 से 35 बोरे बाहर निकाले। जैसे-जैसे बोरे हटते गए, पानी का बहाव तेज होता गया। पानी का दबाव काफी बढ़ जाने पर अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी लोग नाले से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक निकासी का रास्ता पूरी तरह खुल चुका था। जाम हटने के बाद महज दो घंटे के भीतर सदर रोड पर जमा लगभग पूरा पानी निकल गया और लोगों को जलजमाव से राहत मिल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस काम के लिए नगर परिषद को सामान्यत: मजदूरों का सहारा लेना पड़ता है और कई बार मजदूरों के आने का इंतजार करना पड़ता है, उसी काम को नपकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं नाले में उतरकर पूरा कर दिया। इस पहल की शहरभर में चर्चा हो रही है और लोग उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना कर रहे हैं।मौके पर मौजूद मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि शहर के प्रति जिम्मेदारी निभाने का दायित्व है। उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि शहर की जिम्मेदारी ने हमारे प्रभारी प्रधान सहायक, वार्ड पार्षद और अन्य सहयोगियों को नाले में उतरने के लिए विवश कर दिया। इन लोगों ने अपनी परवाह किए बिना पूरी निष्ठा और साहस के साथ पानी की निकासी सुनिश्चित की। इनके इस कार्य के लिए सभी धन्यवाद और सम्मान के पात्र हैं। इस मानवीय और जिम्मेदारी भरे प्रयास की नगरवासियों ने भी खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि जब कर्मी और जनप्रतिनिधि स्वयं मैदान में उतरकर जनता की समस्या का समाधान करें तो इससे व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News