लॉर्ड्स में दिखा 'हैवान' जोड़ी का जलवा, सफेद दाढ़ी में दिखे अक्षय कुमार, सैफ का रॉयल लुक वायरल – AajTak

Feedback
लंदन का ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड रविवार को उस समय बॉलीवुड और क्रिकेट के दिग्गजों से जगमगा उठा, जब भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला गया. इस कांटे के मुकाबले का मजा लेने के लिए बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार खास मेहमान के तौर पर स्टैंड्स में मौजूद थे. लेकिन इस बार सबका ध्यान उनके एक बिल्कुल अलग अंदाज ने खींचा. 
घनी सफेद दाढ़ी के नए लुक में पहुंचे अक्षय कुमार को पहली नजर में पहचानना भी फैंस के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा था. इस दौरान बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी दिखे. दोनों एक्टर की स्टेडियम से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गए, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए.
Exclusive 🚨#AkshayKumar was spotted watching the India vs England match at Lord’s. Many felt that at 59, he looked closer to 70. Meanwhile, #SunnyDeol ‘s clean-shaven look at the Ramayana event earned praise, with fans admiring how fit and handsome he looked at 69.#IndvsEng pic.twitter.com/aIq22Q4ot4
‘हैवान’ जोड़ी का पुराना याराना
अक्षय कुमार और सैफ अली खान को एक ही मैच को दौरान देख फैंस की पुरानी यादें तो ताजा हुईं ही, साथ ही उनकी आने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं. दरअसल, यह जोड़ी जल्द ही अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘हैवान’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली है. लॉर्ड्स के स्टैंड्स में दोनों को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट करने लगे कि ‘हैवान’ फिल्म के स्टार्स एक साथ मैच का लुत्फ उठा रहे हैं.
Haiwaan – Akshay Kumar and Saif Ali Khan are here 🤯

( Hoping Rohit Sharma or anyone else is not retiring they are there just for fun) pic.twitter.com/ZnzNeIgWGQ
क्रिकेट के दीवाने हैं अक्षय कुमार
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अक्षय कुमार क्रिकेट के बहुत बड़े मुरीद हैं और जब भी मौका मिलता है, वह ‘मेन इन ब्लू’ यानी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंच जाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल भी वह लॉर्ड्स के इसी ऐतिहासिक मैदान पर भारत बनाम इंग्लैंड का टेस्ट मैच देखने पहुंचे थे. उस समय उनके साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी मौजूद थी. खेल के प्रति अक्षय का यह जुनून एक बार फिर लॉर्ड्स की वादियों में देखने को मिला.

कब रिलीज होगी हैवान?
आपको बता दें कि ‘हैवान’ को जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है.  दोनों दिग्गजों की यह मच-अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) इसी साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अक्षय और सैफ की जोड़ी ने 90 के दशक में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘ये दिल्लगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ देखा गया है. अब दोनों काफी साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News