Etah News: तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरियों के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ हैं। वहीं चोरी के खुलासे के लिए थाना पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस की टीम लगी हुई है। खुलासा न होने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस की माने तो चोरों की तलाश में दविश दी जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। कोई भी कामयाबी हाथ नहीं लगी है। वही ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। कुछ दिन पहले थाना राजा का रामपुर के गांव बिल्सड़ पछाया में योगेंद्र शाक्य, विमल पाण्डेय, बिल्सड़ पुवायां में मुकेश कुमार, बिल्सड़ पट्टी में रामनरेश और रामनिवास के घर को निशाना बनाया था जिसमें तीन जगह चोर चोरी करने में सफल रहे।
वहीं दो जगह विमल और रामनिवास के यहां चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि खुलासे को लेकर थाना पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस को भी लगाया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से खुलासे की मांग की है साथ ही रात में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए भी कहा है। जिससे चोरी की घटनाएं रोकी जा सकी।रात्रिकालीन अपराधों की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र में आठ स्थानों पर पुलिस पिकेट और रात्रि गश्त की व्यवस्था की गई है। बिलसड़ पछाया, बिलसड़ पट्टी, पहरा, लोहारी खेड़ा सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे रात्रि में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।-अनिल कुमार सिंह, एसएचओ राजा का रामपुर एटा
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play