Exit Poll 2026 Result: बंगाल से लेकर असम-केरल और तमिलनाडु तक, कौन से एग्जिट पोल में किसकी सरकार, – ABP News

चुनाव के बाद जारी कई एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने और असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने और केरल में यूडीएफ की जीत की संभावना जताई गई है, जबकि एक सर्वे ने तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के बड़ा उलटफेर करने का अनुमान लगाया है.
प्रमुख चुनावी सर्वेक्षण एजेंसी ‘एक्सिस माय इंडिया’ का अनुमान है कि तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) अपने पहले ही चुनाव में 98 से 120 सीटों के साथ सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है. यदि असल नतीजों में यही रहता है तो यह विजय का चुनावी राजनीति में करिश्माई पदार्पण होगा. यह पार्टी फरवरी, 2024 में अस्तित्व में आई है.
पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ. इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था. प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम आए कई चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों के सर्वे में भाजपा को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई. हालांकि कुछ सर्वेक्षणों ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है.

असम को लेकर सभी सर्वेक्षणों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है.
केरल को लेकर लगभग सभी सर्वेक्षण एजेंसियों ने सत्ता से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सत्ता से विदाई और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत की संभावना जताई है.
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु एग्जिट पोल में सामने आया नया ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इसे CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
तमिलनाडु में अधिकतर सर्वेक्षणों ने द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जताया है, हालांकि ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने टीवीके की पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया है. उसका आकलन है कि विजय की पार्टी को 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 से 120 सीटें मिल सकती हैं. टीवीके का गठन फरवरी, 2024 में हुआ था.
पुडुचेरी को लेकर ज्यादातर सर्वेक्षण का अनुमान है कि ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) की अगुवाई वाले राजग गठबंधन को बहुमत मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में बड़ा उलटफेर, सत्ता के करीब BJP, चाणक्य स्ट्रैटेजी के मुताबिक BJP की सरकार बनना तय!
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News