Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने वालों को एक बार फिर राहत मिली है। भारत निर्वाचन आयोग ने दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई और निपटान की अंतिम तारीख तीसरी बार बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 20 नवंबर तक जारी रहेगी। इससे पहले आयोग दो बार कार्यक्रम में बदलाव कर चुका है। वहीं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि एक जुलाई की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आयोग ने हरियाणा के अनुरोध पर विचार करने के बाद कार्यक्रम में संशोधन किया है।
इससे पहले 14 मई, 14 जुलाई और 29 अगस्त को जारी आदेशों के माध्यम से पुनरीक्षण की समय-सारिणी निर्धारित की गई थी। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियों के निपटान की अवधि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है।उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों को संशोधित समय-सारिणी के अनुसार काम करने और दावे-आपत्तियों से संबंधित मामलों का निर्धारित समय में निपटान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या पात्रता संबंधी आपत्ति है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते कार्रवाई करें। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play