—विज्ञापन—
FIFA World Cup 2026 Spain vs Belgium Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में यूरोप की दो दिग्गज टीमें स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगी. स्पेन ने राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है. अब दोनों टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ऐसे में फुटबॉल फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शनिवार, 11 जुलाई की रात में खेला जाएगा. दोनों टीमें इंगलवुड के लॉस एंजिल्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयानुसार 11 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा.
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण Unite8 Sports चैनल पर किया जाएगा.
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी. हालांकि, जी5 पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
भारतीय फुटबॉल फैंस स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं. DD Sports (DD Free Dish के जरिए) क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुफ्त में दिखा रहा है.
Broadcast Schedule ⚡️ #FIFAWorldCup | Quarter Finals ⚽️
Catch every crucial clash LIVE on DD Sports 📺 (DD Free Dish) pic.twitter.com/nJ14xiIubW
स्पेन और बेल्जियम के बीच अब तक कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है. स्पेन ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बेल्जियम को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन और बेल्जियम तीसरी बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले स्पेन ने 1990 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में बेल्जियम को हराया था, जबकि बेल्जियम ने 1986 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में स्पेन को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था.

स्पेन और बेल्जियम फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?
Who continues their journey into the Semi-final? 🏟️#FIFAWorldCup

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in