Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- संसाधनों की होगी बचत – ABP News

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने देश में एक साथ चुनाव कराने के विचार का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ सिस्टम लागू होने से शासन व्यवस्था अधिक स्थिर होगी, सरकारें लंबी अवधि की योजनाओं पर बेहतर तरीके से काम कर सकेंगी और सरकारी रिसोर्स का ज्यादा अच्छे तरीके से इस्तेमाल हो सकेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा सरकार इस प्रस्तावित संवैधानिक सुधार को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे परामर्श और विचार-विमर्श की प्रक्रिया का पूरा समर्थन करती है. उनके अनुसार, बार-बार चुनाव होने से एडमिनिस्ट्रेशन  सिस्टम और रिसोर्स पर ज्यादा बोझ पड़ता है, जबकि एक साथ चुनाव होने से डेवल्पमेंट वाले काम और पॉलिसी बनाने वाले कामों पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा.
STORY | ‘One Nation, One Election’ can ensure governance stability, long-term planning: Goa CM

Goa Chief Minister Pramod Sawant on Friday strongly backed the idea of holding synchronised elections in the country, saying such an arrangement could provide greater stability in… pic.twitter.com/A3fDJHiTnA


ये भी पढ़ें: India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
प्रमोद सावंत का बयान
प्रमोद सावंत ने यह बयान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सांसद पी. पी. चौधरी की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के साथ हुई चर्चा के बाद दिया. यह समिति संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 की समीक्षा और जांच कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था से चुनावी खर्च में कमी आएगी, प्रशासनिक मशीनरी पर दबाव घटेगा और सरकारों को लगातार चुनावी तैयारियों के बजाय जनहित और डेवल्पमेंट से जुड़े कामों पर ज्यादा टाइम देने का मौका मिलेगा.
केंद्र सरकार का एक देश, एक चुनाव पर रूख
केंद्र सरकार ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा को लेकर अलग-अलग राज्यों, राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों से राय ले रही है. इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक ही समय पर कराने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News