Hathras News: ट्रैक्टर की सीट के नीचे छिपा बैठा कोबरा। – Hindustan

Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव घाधऊ में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रैक्टर की सीट के नीचे छिपा बैठा कोबरा सर्प समय रहते दिखाई दे गया। चालक की सतर्कता और वन विभाग की टीम की तत्परता से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह सुबह ट्रैक्टर चलाने के लिए सीट पर बैठे ही थे कि उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ। संदेह होने पर जैसे ही वे तुरंत सीट से उठे, तो देखा कि सीट के नीचे एक जहरीला कोबरा सर्प कुंडली मारकर बैठा हुआ है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बिना घबराए तुरंत ट्रैक्टर से नीचे उतरकर सुरक्षित दूरी बनाई और वन विभाग को सूचना दी。
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के सदस्य हरेंद्र सिंह और केपी सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा सर्प को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया।
इस घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की सराहना करते हुए लोगों से अपील की कि खेतों में खड़े वाहनों या कृषि यंत्रों का उपयोग करने से पहले उनकी अच्छी तरह जांच अवश्य कर लें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News