Ghatsila News: मुसाबनी में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ प्रदश् – Hindustan

Ghatsila News: प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था, अनियमित विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष और सुरदा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में घाटशिला विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता/कार्यपालक अभियंता को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की गई।
मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में वर्षों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बार-बार बिजली कटने, घंटों आपूर्ति बाधित रहने तथा खराब विद्युत व्यवस्था के कारण आम जनता, किसान, छात्र, व्यवसायी और पोल्ट्री फार्म संचालकों को भारी परेशानियों और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बिजली कटौती की जाती है, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव हो रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने, फ्यूज कटने अथवा 11 केवी लाइन ट्रिप होने पर 30 मिनट के भीतर मरम्मत सुनिश्चित करने, ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 घंटे के अंदर बदलने, मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद रखने की प्रथा पर रोक लगाने, गलत बिजली बिलों का 24 घंटे में सुधार करने, किसानों को कृषि एवं सिंचाई कार्यों के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी राशि पर नियमानुसार ब्याज का लाभ देने की मांग की गई। मौके पर विरेंद्र सिंह, सामु सरदार, किशन श्रेष्ठ, दीपक गोप, संता बर्नेट, कृष्ण शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News