Ghaziabad News: गाजियाबाद से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने रात करीब 2 बजे 9वीं मंजिल से छलांग लगकर आत्महत्या कर ली है. ये तीनों बहनें एक गेमिंग ऐप की आदि हो चुकी थीं.
Trending Photos
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से तीन सगी बहनों के सामूहिक सुसाइड की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग सगी बहनों ने रात करीब 2 बजे 9 वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है. यह घटना भारत सिटी सोसाइटी की है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
तीन सगी बहनों ने खुदकुशी की
भारत सिटी B 1 टावर के फ्लैट 907 में रहने वाली सगी तीनों बहने एक मोबाइल गेमिंग ऐप की आदि हो चुकी थी. तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी. बताया जा रहा है कि तीनों बहने एक साथ सभी काम किया करती थी, जैसे नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना व रोज मर्रा के सभी काम साथ ही किया करती थी. बीती रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.पुलिस की मानें तो लड़कियों के नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल है. उधर, तीन बहनों की एक साथ मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर तीनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? वहीं, पुलिस भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि तीनों बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी?
फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
यह भी पढ़िए: Varanasi Encounter: गाजीपुर से सोनभद्र तक…24 से ज्यादा मुकदमे, काशी में हुआ ढेर, जानिए कौन है सुपारी किलर बनारसी यादव?
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.